धारूहेड़ा: आकेड़ा के गांव की कर्ण कुंज सोसायटी में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव के चलते आवागमन ठप हो रहा है। मजबूरी में लोगों को पानी के अंदर से घरों मे पहुंच रहे। दो साल में सोसायटी के लोग छह बार शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। एक बार कालोनीवासियों ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर जल निकासी का समाधान करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने पिछले करीब दो साल मे छह बार शिकायत दी जा चुकी है। इतना ही नही
जून माह में विरोध करते हुए उपायुक्त को मांग पत्र दिया था उस समय आश्वासन मिला था कि समाधान हो जाएगा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि सीएम विंडो पर दी जाने वाली शिकायतों का समाधान केवल कागजों में कर दिया जाता है। जबकि मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

धारूहेड़ा: आकेड़ा के गांव की कर्ण कुंज सोसायटी में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है
रोज गिर है बच्चे व बुजुर्ग: घरो में पहुचने के लिए ओर रास्ता नहीं है। घरों के आगे काफी मात्रा में जलभराव है। ऐसे में लोगो को पानी के अदंर से हो होकर ही घर पहुंचना पड रहा है। लोगो का आरोप है। प्रशसन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इसको लेकर बीडीपीओ को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन केवल आशवान देकर टाल दिया जाता है।

धारूहेड़ा: आकेड़ा के गांव की कर्ण कुंज सोसायटी में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है
15 अगस्त को रेवाड़ी में होगा धरना प्रदर्शन: कालोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, नालों की सफाई कराई जाए । कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो 15 अगस्त को रेवाड़ी में धरना प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
धारूहेड़ा:कर्णकुंज कालोनी में गली पर भरा दूषित पानी














