Rewari accident: रेवाड़ी: दिल्ली रोड पर बालाजी मार्केट के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो कंपनी कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूसरी कर्मी अभी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार को कहर: आजकल तेज रफ्तार वाहनों को कहर नहीं थम रहा हैं। अगर कार की गति तेज नहीं होती तो कर्मी की जान नही जाती।
जानिए कैसे हुआ हादसा: बता दे कि रेवाड़ी के उत्तम नगर निवासी मोनू ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से उतर प्रदेश फैजाबाद के रसूलाबाद का रहने वाला है। रेवाड़ी की मैटल कंपनी में काम करता है। उसी के गांव का शिव पूजन अहमदाबाद की तिरपाल कंपनी में काम करता था। वह छुट्टी मानने उसके पास गांव गया हुआ था। वापस अहमदाबाद जाने के लिए के लिए उसने रेवाड़ी से ट्रेन बुक की।
दो दिन बाद जाना था गुजरात: बता उसे गुजरात जाना था। वह पहले रेवाड़ी पहुंच गया तथा दो बाद उसे उसकी ट्रेन थी। बीती रात वह और शिव पूजन के साथ बाला मार्केट से अभय सिंह चौक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे शिव पूजना की मौत हो गई। रेवाडी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














