Political News Haryana: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शनिवार और रविवार 2 दिन रेवाड़ी प्रवास पर रहेंगे। जिला कार्यकारिणी नेताओं के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। जिला ग्रामीण प्रधान ने बताया कि रविवार को जिला ग्रामीण कार्यकारिणी के बाद रेवाड़ी विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।
अपने दो दिन के प्रवास के दौरान दोनों नेता पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर उनका मन टटोलने का प्रयास करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान सुभाष छाबड़ी ने दी। प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष पार्टी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगें।

विधानसभा कार्यकारिणी से भी चर्चा
जिला ग्रामीण प्रधान ने बताया कि रविवार को जिला ग्रामीण कार्यकारिणी के बाद रेवाड़ी विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। दोपहर को कोसली और बावल विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा की जाएगी। जिसमें बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ता जोड़ने, जनसंपर्क अभियान तेज करने, पार्टी की विचारधारा व जनहित से जुड़े मुद्दे घर-घर पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शनिवार एक अगस्त को रेवाड़ी पहुंचेंगे। शाम को जिमखाना क्लब में जिला शहरी कार्यकारिणी के साथ संवाद करेंगे। जिसमें पार्टी संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पोसवाल चौक पर जिला ग्रामीण कार्यकारिणी और सीनियर कार्यकर्ताओं के साथ से चर्चा करेंगे।













