रेवाड़ी: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि यह समझौता किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया तथा रेवाड़ी में नारे बाजी करते हुए जुलूस निकाला। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय रेवाड़ी तक जुलूस निकाला।
संयुक्त किसान मोर्चा ने रेवाड़ी में क्यों लगाए नारें
उन्होंने आरोप लगाया कि यह बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाएगा। अमेरिका में खेती पर भारी सब्सिडी दी जाती है, जबकि भारत में बड़ी संख्या में छोटे किसान खेती पर निर्भर हैं। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुडे कार्यकताओं ने जमकर नारे बाजी की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला प्रधान रामकुमार ने किया।
किसानो के लिए घातक है ये समझोता
विदेशी डेयरी उत्पादों के आयात से लाखों दुग्ध उत्पादक परिवारों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। समझौते से लघु उद्योगों को भी नुकसान होगा और विदेशी कंपनियों का बाजार पर दबदबा बढ़ेगा। यदि अमेरिका से गेहूं, चावल, डेयरी उत्पाद, दालें, फल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य कृषि उत्पाद बिना आयात शुल्क के भारत में आएंगे तो भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे।













