रेवाड़ी: रेवाड़ी में फिर चला बुल्जोडर…. बार बार चेतावनी के बावजूद जिले में अवैध कालोनियां काटी जा रही है। इसी को लेकर एक बार फिर बुधवार को जिला नगर योजनाकार विभाग नेडवाना और लालपुर गांव विकसित की जा रही दो कालोंनियो में तोड फोड की। । इसमें करीब सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रहे अवैध निर्माणों को जेसीबी से धवस्त कर दिया।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि डवाना गांव में चार एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थी। इसको लेकर पहले भी पत्र जारी किया था लेकिन बार बार चेतावनी के बावजूद अवैध निमार्ण जारी थाी। टीम ने चार डीपीसी, पांच प्रीकास्ट चारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
तीन एकड में विकसित कालोनी को तोडा: इसी क्रम में डवान के पास ही लालपुर गांव में तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां तीन डीपीसी और कच्चे रोड नेटवर्क हटाए गए। बता दे कि ये कारवाई जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई। भारी पुलिस बल की सहायता से तोड फोड की गई।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने लोगों से अपील की कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति कोई निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जांच लें। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेचकर लोगों को गुमराह करते हैं। बाद में लोगो का पछताना पडता है।













