बंदरों ने राष्ट्रीय पक्षी को किया घायल, देवकी गौ उपचार सेवा संस्था ने बचाई जान

On: July 21, 2026 5:23 PM
Follow Us:
बंदरों ने राष्ट्रीय पक्षी को किया घायल, देवकी गौ उपचार सेवा संस्था ने बचाई जान

धारूहेड़ा: देवकी गौ उपचार सेवा संस्था ने एक बार फिर बेजुबान जीवों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। टीम ने मंगलवार को राष्ट्रीय पक्षी का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। उपचार के बाद राष्ट्रीय पक्षी को पिकॉक चिंकारा बर्डिंग सेंटर में भिजवा दिया है।

 

देवकी गौ उपचारशाला के प्रधान अश्वनी सेन ने बताया कि सूचना मिली थी कि हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में बंदरों के हमले से एक मोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही संस्था की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचारशाला लेकर आई। यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

 

धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो
धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो

प्राथमिक उपचार के बाद राष्ट्रीय पक्षी की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पिकॉक चिंकारा बर्डिंग सेंटर, झाबुआ रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीम में अक्षय बागोरिया, निखिल जांगड़ा, डॉ. योगेंद्र रंगा, रघुवीर, विक्की यादव, आशीष सैनी, यश, मोंटू, जतिन और डॉ. रोशन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

देवकी गौ उपचार सेवा संस्था धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा स्थित बाबा झेरिया ट्रांसपोट के निकट गौशला बनाई हुई है। देवकी गौ उपचार सेवा सस्था करीब 15 साल से धारूहेड़ा में बेजुबान जीवों को सेवा कर रही है। सस्था की ओर से घायलों केा उपचार के लिए एक टीम बनाई हुई है। इस टीम की ओर से धारूहेड़ा, भिवाडी व आस पास के गावों से कोई भी सूचना टीम तुरंत पहुंच जाती है। करीब डेढ दशक से निशुल्क सेवा कर रही टीम को समय समय सामाजिक सगठनों की ओर से सहयोग किया जा रहा हैं। अगर आप भी धारूहेड़ा व आस पास कोई बेजुबान घायल जानवर मिले जिसकी सहयता की जरूरत हो आप इस संस्था को सूचना दे सकते है।

 

 

देवकी गौ उपचारशाला धारूहेड़ा अश्वनी सैन: 8398992512

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now