Big Accident in Rewari: रेव़ाड़ी महेंद्रगढ मार्ग पर सोमवार को बुडोली बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने सामने भिंडत हो गईं जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। म्रतक की कुभावास के रहने वाले हरपाल सिंह 44 के रूप में हुई हैं वह फिलहाल रेवाड़ी सेक्टर चार में रहते है था एक सिगनस अस्पताल में कार्यरत थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन चालक की पहचान राहुल पुत्र कर्ण सिंह निवासी खुडाना बसई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेवाड़ी की ओर से फरीदाबाद जा रहा था। । जबकि बाइक सवार रेवाड़ी से डहीना की ओर आ रहा थां
सिंगल रोड के चलते हुआ हादसा: बता दे रेवाड़ी महेद्रगढ रोड पर सिंगल रोड हैं इस रोड से रोजाना बडी संख्या में वाहन गुजरते है। वाहनों के दबाब के चलते यहा पर आये दिन हादसे हो रहे है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनो के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी चिंता का विषय बन गई हैं। बता दे कि रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर मूंदी गांव के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जाडरा गांव के पास (रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग) वाहन की टक्कर से बावल की एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गई थी।













