Launch of the country’s first hydrogen train : जींद-सोनीपत के बीच दौड़ेगी स्वदेशी ट्रेन, मात्र ₹25 में 89 किमी का सफर

On: July 17, 2026 8:59 PM
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Launch of the country’s first hydrogen train: जींद/सोनीपत: भारतीय रेलवे के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को एक आधुनिक और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चुनिंदा देशों में शमिल हुआ भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास ऐसी ट्रेन हैं। इससे रेलवे सेक्टर में क्लीन टेक्नोलाजी अपनाने की दिशा में भारत को काफी मदद मिलेगी। शुक्रवार को जींद में ट्रेन के साथ कई अन्य कामों का भी उद्घाटन किया गया।

दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत

 

इस ट्रेन की एक खासियत ये भी है कि ये दुनिया की सबसे लंबी और पावरफुल हाइड्रोजन ट्रेन है। इस पूरी ट्रेन में 10 रेक बनाई गई है। इसके 8 कोचेज में 682 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। जबकि पूरी ट्रेन की यात्री क्षमता 2600 है। ट्रेन की पावर की बात करें 1200kw के दो पावर जनरेटर कार है। जिसमें हाइड्रोजन ईंधन से ऊर्जा यानी बिजली का उत्पादन होगा जो ट्रेन को चलाएगा।

बात करें यात्री अनुभव की तो यात्रियों के लिए इस ट्रेन का किराया भी किसी लोकल ट्रेन या डेमू जितना ही रखा गया है। इस ट्रेन का किराया 5 रुपए से लेकर 25 रूपये तक हर है। हालांकि 17 जुलाई को PM मोदी ज़रूर इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया है। लेकिन आम यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए अभी लगभग एक से डेढ़ महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

इस ऐतिहासिक शुभारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री ने हरियाणा को लगभग ₹14,700 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है, जो प्रदेश के विकास को एक नई और तेज गति प्रदान करेगी।

बता दे कि दिल्ली-अमृतसर, अंबाला-काला अंब, जींद-गोहाना और अन्य जगहों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। भिवानी और नारनौल में मेडिकल कालेज भी देश को समर्पित किए तथा कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम की आधारशिला रखी गई।

हाईड्रोजन टेन का रूट और स्टेशन: 2 घंटे में तय होगा सफर

यह स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच कुल 89 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस सफर को पूरा करने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन रास्ते में जींद सिटी, पांडु पिंडारा, गोहाना और मोहाना सहित कुल 12 से 14 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को सीधा फायदा होगा।

किराया सुनकर रह जाएंगे हैरान: मात्र ₹25!

दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की जेब को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इसका किराया बेहद किफायती रखा है। जींद से सोनीपत तक के इस पूरे 89 किमी के सफर का अधिकतम किराया मात्र 25 रुपये तय किया गया है। इतने कम किराए में आधुनिक ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

पूरी तरह प्रदूषण मुक्त: धुएं की जगह निकलेगी पानी की भाप
हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक (Hydrogen Fuel Cell Technology) पर आधारित यह ट्रेन शून्य कार्बन उत्सर्जन (Zero Carbon Emission) करती है। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तरह धुआं नहीं छोड़ती, बल्कि इसमें से केवल पानी की भाप (Water Vapor) निकलती है, जो पर्यावरण को पूरी तरह सुरक्षित रखती है।

समारोह में उमड़ा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम

हरियाणा के लिए इस ऐतिहासिक और गौरवशाली पल के अवसर पर रोहतक और स्थानीय क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा रोहतक के जिलाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह ढाका जी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवरजी, मेयर रामावतार वाल्मीकि जी, श्रीमती रेनू डाबला , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा , श्रीमती प्रतिभा सुमन जी, श्रीमती मंजू हुड्डा और सतीश खट्टर जी सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now