रेवाड़ी गुरुग्राम सहित कई जिलों में बढ़ी उमस, इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश

On: July 17, 2026 5:23 PM
Follow Us:
रेवाड़ी गुरुग्राम सहित कई जिलों में बढ़ी उमस,

हरियाणा में मौसम ने करवट लिया है। पिछले कई दिनों से राज्य में झमाझम बारिश हो रही थी लेकिन अब बारिश का सिलसिला रुक गया है और राज्य में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। राज्य में एक बार फिर से उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एक तरफ जहां कई जिलों में उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान हैं वहीं कई जगहों पर रिमझिम बारिश हो रही है जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

रेवाड़ी सहित कई जिलों में गर्मी ने किया परेशान

रेवाड़ी सहित कई जिलों में गर्मी के वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इन जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फिलहाल इन जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में 19 तारीख के बाद ही बारिश की संभावना बन रही है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

एक तरफ हरियाणा के कई जिलों में गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ाई है वहीं कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज चरखी दादरी जींद कैथल सहित कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। इन जिलों में बारिश की फुहारे पडने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now