हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून, रेवाड़ी सहित इन जिलों में तेज गर्मी का अलर्ट, जाने कब से दोबारा होगी बारिश?

On: July 15, 2026 8:34 AM
Follow Us:
हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून

हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सुस्त पड़ गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन एक बार फिर से राज्य में मानसून सुस्त पड़ गया है। राज्य में एक बार फिर से गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई तक राज्य में बारिश नहीं होगी लेकिन 19 तारीख के बाद एक बार फिर से राज्य में बारिश हो सकती है।

इन जिलों में तेज गर्मी का अलर्ट

मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज हरियाणा नहीं कई जिलों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, जींद, सोनीपत, रोहतक, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, सोनीपत और गुरुग्राम में अलर्ट जारी किया गया है।

फिर से कब होगी बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 19 जुलाई के बाद एक बार फिर से हरियाणा में मानसून की रफ्तार देखने को मिलेगी। 19 जुलाई के बाद एक बार फिर से राज्य में भारी बारिश होगी। हालांकि फिलहाल दो-तीन दिनों तक राज्य में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस के परेशान होना पड़ेगा। कई जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार