हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को कब मिलेगा आठवां वेतन आयोग का लाभ? यहां देखें अपडेट

On: July 14, 2026 5:21 PM
Follow Us:
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को कब मिलेगा आठवां वेतन आयोग का लाभ

आठवां वेतन आयोग : केंद्र सरकार के द्वारा आठवी वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि 2027 तक केंद्र के सरकारी कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलने लगेगा हालांकि इसी बीच हरियाणा के सरकारी कर्मचारी भी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को भी जबरदस्त सैलरी छल का फायदा मिलेगा।

कर्मचारियों की सैलरी में हो जाएगी जबरदस्त उछाल

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के तरह ही हरियाणा सरकार के द्वारा भी जल्द आठवी वेतन आयोग पर विचार किया जा सकता है। हालांकि सरकार ने अभी आधिकारिक रूप से आठवें वेतन आयोग को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन सरकार के द्वारा आठवें वेतन आयोग से संबंधित प्रश्नावली पर राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुझाव और राय मांगी गई है।

केंद्र सरकार के द्वारा वेतन आयोग लागू करने के बाद ही हरियाणा सरकार लेगी फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार के द्वारा जब आठवी वेतन आयोग को लागू कर दिया जाएगा इसके बाद ही हरियाणा सरकार राज्य में आठवें वेतन आयोग को लागू करने का फैसला लेगी। हरियाणा सहित तमाम राज्य सरकारों के द्वारा केंद्र सरकार के बाद ही वेतन आयोग को लागू करने का फैसला लिया जाएगा।

कर्मचारी संघो ने रखी कई बड़ी मांगे

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के द्वारा अन्य संगठनों के द्वारा आठवी वेतन आयोग को लेकर कई बड़ी मांग रखी गई है। न्यूनतम वेतन को 40000 और 3.8 फिटमेंट फैक्टर करने की मांग रखी गई है। भले ही सरकार के द्वारा अभी आठवी वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है लेकिन सरकार ने कर्मचारियों से सुझाव मांगने शुरू कर दिए हैं। वही आठवी वेतन आयोग को लेकर हरियाणा के कर्मचारियों में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now