रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव टींट के लोगों के लिए बडी खुशी की खबर सामने आई है। लंबे समय से गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाने की बाट जोह रहे लोगो की अब मांग पूरी हो गई है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस गांव को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है। जिला प्रमुख मनोज यादव के पैतृक गांव टींट में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Centre) को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
20 गांवों के लोगो को होगा फायदा: इस गांव आस पास 15 से ज्यादा गांवो के लोगो को इसका फायदा मिलेगा। क्योकि अस्पताल में अभाव में उनके या तो रेवाडी फिर अन्य जगह जाना पडता था।
24 घंटे मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव
इस महत्वपूर्ण घोषणा पर बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश की जनता की सेहत और उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टींट गांव में पीएचसी (PHC) बनने से अब स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें चौबीसों घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना सुनिश्चित होगा।
ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी
बता दें कि ग्रामीणों की ओर से कई सालों से इस उपकेंद को पीएचसी (PHC) बनाने की मांग की जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि टींट और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर पीएचसी बनाने की मांग कर रहे थे। इस दर्जे के मिलने के साथ ही उनकी यह पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। इनता ही लोगो को अब रेवाडी की दोड नही लगानी पडेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र के अपग्रेड होने से अब यहां स्थायी डॉक्टरों,
और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढाई जाएगी। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को चौबीसों घंटे बेहतर आपातकालीन सेवाएं, सुरक्षित प्रसव (Delivery) सुविधाएं और बुनियादी लैबोरेट्री टेस्ट की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।













