धारूहेड़ा: गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ में नया खुलासा ?

On: July 8, 2026 7:16 PM
Follow Us:
नवोदय स्कूल रेवाड़ी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चलाया गया जागरूकता अभियान

धारूहेड़ा: रेवाड़ी पुलिस की ओर से लोगो नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया हुआ है। हर दिन गांवो व स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जा रहे है। धारूहेड़ा पुलिस ने दो दिन में लगातार दो शराब तस्करों को काबू किया है। सबस अहम बात यह है धारूहेड़ा Police की ओर से  शराब तस्कर से पूछताछ में बडा खुलासा हुआ है।

नवोदय स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को कमजोर करता है। यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी

उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, लाओस, म्यांमार (बर्मा) तथा नाइजीरिया जैसे देशों से भारत की ओर करने के निरंतर प्रयास किए जाते हैं। भारतीय सुरक्षा एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियाँ सीमाओं पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी कर तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाती हैं, फिर भी कुछ मात्रा देश के भीतर पहुँच जाती है, जो विशेषकर युवाओं के जीवन और राष्ट्र के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान केवल पुलिस या प्रशासन नहीं, बल्कि पूरे समाज की सक्रिय भागीदारी और व्यापक जन-जागरूकता से ही संभव है।

जनहितकारी अभियान की कि सराहना

विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार ने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर 6 पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बिहार के जिला सिवान के रहने वाले राहुल पुत्र गुड्डू व हाल निवासी नारायण विहार, आकेड़ा के रूप में हुई है।

नवोदय स्कूल रेवाड़ी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चलाया गया जागरूकता अभियान
नवोदय स्कूल रेवाड़ी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चलाया गया जागरूकता अभियान

सेक्टर छह पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि राहुल कापड़ीवास और गुर्जर घटाल के बीच स्थित एचएसआईआईडीसी रोड पर अवैध रूप से देसी शराब बेचने का काम कर रहा है। रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 अध्ये और 14 पव्वे, देसी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

क्या हुआ खुलासा: पूछताछ में खुलासा हुआ

शराब के ठेको से ही सस्ते दामों में शराब लाते है तथा कालोनी व मोहल्लें मे देर सबेर बेचते है। चूकि हर कालोनी से लोग सुबह या रात को शराब खरीदने के लिए ठेके पर नहीं जा सकते है ऐसे में यहां पर सस्ती और जल्दी शराब उपलब्ध हो जाती है। इसी के चलते उनका यह कारोबार तेजी से फल फूल रहा है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now