Voter List Revision: रेवाड़ी प्रशासन ने जारी किए टॉल फ्री नंबर

On: July 1, 2026 9:00 PM
Follow Us:
DC REWARI

Voter List Revision: रेवाड़ी, 1 जुलाई (2026): जिला रेवाड़ी में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (Voter List Revision) का कार्य तेजी से चल रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला रेवाड़ी में अब तक 50.15 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजिटलाइज्ड किया जा चुका है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने गणना प्रपत्र (Form) भरकर जल्द से जल्द अपने बीएलओ (BLO) के पास जमा करवाएं। यदि कोई मतदाता अपना प्रपत्र जमा नहीं करता है, तो उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।

हेल्प डेस्क की सुविधा: हेल्पलाइन नंबरों के अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय रेवाड़ी और तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।Voter List Revision

प्रपत्र जमा करते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  1. प्रपत्र में वर्ष 2002 के विवरण व अन्य मांगी गई जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरें।

  2. प्रपत्र के साथ अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लगाएं।

  3. पूरी तरह भरे हुए इस प्रपत्र को अपने संबंधित बीएलओ (BLO) के पास तुरंत जमा करवाएं।

विधानसभा क्षेत्र के अनुसार हेल्पलाइन नंबर:

विधानसभा क्षेत्रहेल्पलाइन नंबर
72-बावल (अजा)01284-260016
73-कोसली01259-275106
74-रेवाड़ी01274-222270

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जितेन्द्र कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे टोल फ्री 1950, हेल्पलाइन नंबर व जिला में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क पर संपर्क कर अपने व अपने परिवार के सदस्यों के गणना प्रपत्र भरने संबधी जानकारी प्राप्त कर बीएलओ के पास अपने प्रपत्र जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करे Voter List Revision

अपने गणना प्रपत्र में वर्ष 2002 के विवरण व अन्य जानकारी भरकर व अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लगाकर अपने बीएलओ के पास जमा अवश्य करवाए। जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र नहीं भरे जाएंगे उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएगें। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में अब तक 50.15 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए जा चुके है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now