Rewari News: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा के ग्रामीण अंचल के विकास को गति देते हुए जिला परिषद रेवाड़ी द्वारा एक बड़ी सौगात दी गई है। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह एवं हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री डॉ. आरती सिंह राव के विशेष दिशा-निर्देशों के तहत धारूहेड़ा ब्लॉक के चार अलग-अलग गांवों में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया। Rewari News

इस विशेष उद्घाटन कार्यक्रम में रेवाड़ी के जिला प्रमुख मनोज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इन विकास कार्यों को ग्रामीण जनता को समर्पित किया।इस मौके पर जिला उप प्रमुख श्रीमती नीलम अनिल रायपुर तथा जिला पार्षद श्रीमती सुनीता, समाजेवी रणधीर सिंह मोजूद रहे।
किस गांव में कितना विकास कार्य
आकेड़ा : 35 लाख
राजपुरा आलमगीरपुर : 20 लाख
मालाहेड़ा : 32 लाख
ततारपुर इस्तमुरार : 23 लाख

बता दे धारूहेड़ा के गांव आकेडा, राजपुरा आलमगिरपुर, मालाहेडा व ततारपुर इस्तमुरार के गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क, सीवर लाइन एवं अन्य विकास कार्यों का बुधवार को उद्घाटन किया गया।
ग्रामीणों ने जताया आभार: विकास कार्यों की सौगात मिलने पर चारों गांवों के मौजिज लोगों, पंचों और सरपंचों ने केंद्रीय नेतृत्व व जिला प्रमुख मनोज यादव का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया व आभार प्रकट किया।

इस मौके पर आकेडा सरंपच अशोक कुमार, ब्लॉक समिति मेंबर वेद प्रकाश, घटाल के सरपंच प्रतिनिधि ऋषि तोंगडा, जोनियावास के सरपंच प्रतिनिधि कार्तिक यादव, बेस्टक सोसायटी आरडब्लएू के पूर्व प्रधान मनोज चोधरी आदि मौजूद रहे।













