Breaking News: रेवाड़ी में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया । रेवाड़ी-श्रीगंगानगर पैसेंजर का इंजन किशनगढ़-बालावास रेलवे स्टेशन के बीच कपलिंग हुक टूटने के कारण डिब्बों से अलग होकर आगे निकल गया। इसी के चलते कुछ दूरी तक इंजन बिना डिब्बों के चलता रहा, जबकि डिब्बे रेलवे ट्रैक पर रुक गए। कुछ देर लोको पायलट को इसका पता चला तो वह इंजन को वापस लेकर आया।Breaking News
बता दे कि ट्रेन का नियमित समय दोपहर 12:50 बजे का है, लेकिन मंगलवार को यह देरी से दोपहर 3:14 बजे रेवाड़ी से रवाना हुई थी। ट्रेन जब किशनगढ़-बालावास के पास पहुंची तो अचानक इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग हुक टूट गया। इसके चलते इंजन आगे बढ़ गया और डिब्बे पीछे छूट गए।

बडा हादसा टला: बता दे कि जिस समय यह वाकया हुआ, उस ट्रैक पर पीछे से कोई दूसरी ट्रेन या मालगाड़ी नहीं आ रही थी। साथ ही, कपलिंग टूटने पर यात्रियों को कोई जोरदार झटका महसूस नहीं हुआ।Breaking News
कपलिंग हुक टूटने के कारण इंजन हुआ अलग: बता दे कि जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कपलिंग हुक टूटने के कारण इंजन डिब्बों से अलग हो गया था। समय रहते स्थिति का पता चलने पर इंजन वापस लाकर डिब्बों को जोड़ दिया गया। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है संयोगवश उस समय ट्रैक पर कोई दूसरी ट्रेन या मालगाड़ी नहीं थी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।Breaking News













