Dharuhera News: हीरो मोटोकॉर्प में मेगा रक्तदान शिविर, CMO डॉ. नरेंद्र दहिया करेंगे उद्घाटन

प्रकाशित: 1 जुलाई 2026, 12:37 AM
Dharuhera News: हीरो मोटोकॉर्प में मेगा रक्तदान शिविर

Dharuhera News: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा एक जुलाई को धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में एक मेगा रक्तदान शिविर (Mega Blood Donation Camp) का आयोजन किया जाएगा। रक्त्दान ​शिविर कैंप का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अजीत जालन और रेवाड़ी के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. नरेंद्र दहिया संयुक्त रूप से करेंगे।

क्लब की प्रेसिडेंट रुचि चौहान ने बताया कि रक्तदान हमेशा से रोटरी क्लब का मुख्य फोकस एरिया रहा है। इस रोटरी वर्ष के अपने पहले कैंप को सफल बनाने के लिए क्लब की पूरी टीम जुटी हुई है।

क्लब की सेक्रेटरी आरती अरोड़ा ने युवाओं और स्थानीय लोगों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 18 से 55 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति इस शिविर में आकर सुरक्षित रूप से ब्लड डोनेट कर सकता है।

HERO MOTOCORP

क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि इस मेगा कैंप का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अजीत जालन और रेवाड़ी के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. नरेंद्र दहिया संयुक्त रूप से करेंगे। उन्होंने एक विशेष रिकॉर्ड साझा करते हुए बताया कि पिछले 16 सालों में इसी स्थान (हीरो मोटोकॉर्प कैंपस) पर आयोजित होने वाला यह क्लब का 25वां ब्लड डोनेशन कैंप है।

कैंप के प्रोजेक्ट को-चेयरमैन मनीष अरोड़ा ने बताया कि रक्त संग्रहण और व्यवस्थाओं के लिए चार प्रमुख ब्लड बैंक इस शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।

  • रोटरी ब्लड बैंक, गुड़गांव
  • ब्लड बैंक, भिवाड़ी
  • जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक
  • सिविल हॉस्पिटल, रेवाड़ी
Hero MotoCorp Dharuhera
Hero MotoCorp Dharuhera

बता दे हर साल धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में कंपनी के संस्थापक बृजमोहन लाल मुंजाल की जयंती के उपलक्ष्य में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों रक्तदान कर सामाजिक सरोकार में अपना योगदान देते है।

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now