Best24News: हरियाणा विधानसभा की पैटिशन कमेटी मंगलवार को गुजरात स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंची। वहां पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से समिति के सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के इस विशेष दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला।

सरदार पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर समिति के सदस्यों ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धापूर्वक याद किया। सभी सदस्यों ने प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।’

विधायक लक्ष्मण यादव ने क्या कहा
“स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा नहीं है, बल्कि यह भारत की अटूट एकता, मजबूत संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना का जीवंत प्रतीक है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण का ऐतिहासिक कार्य किया था।”
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्थित साधु बेट नामक टापू पर है। दुनिया की सबसे ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण 31 अक्टूबर 2018 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वीं जयंती पर किया गया थ।
स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देना, जिन्होंने आजादी के बाद 560 से अधिक रियासतों को मिलाकर एक अखंड भारत का निर्माण किया थ।
इस विशाल परियोजना की घोषणा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 अक्टूबर 2010 को की गई थ। 。31 अक्टूबर 2013 को सरदार पटेल के जन्मदिवस परइसकी आधारशिला रखी गई।यह प्रतिमा 182 मीटर (597 फीट) ऊंची है, और इसके आधार (बेस) को मिलाकर कुल ऊंचाई 240 मीटर है।













