Breaking News: इंतजार खत्म: इस दिन इतने बजे धारूहेड़ा में होगा शपथ समारोह

प्रकाशित: 30 जून 2026, 3:42 AM
Breaking News: इंतजार खत्म: इस दिन इतने बजे धारूहेड़ा में होगा शपथ समारोह

Breaking News: धारूहेड़ा: पिछले कई दिनो से शपथ समारोह का इंतजार कर रहे चेयरमैन व पाषर्दो का अब इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभी वार्ड पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आगामी 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक और गरिमामयी राजनीतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शिरकत करेंगे। प्रशासन और स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पर शुरू कर दी गई हैं।Breaking News

दोपहर 11 बजे शुरू होगा भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम

 

WINNER WARD MEMBER DHARUHERA
WINNER WARD MEMBER DHARUHERA

स्थानीय राजनीति के लिहाज से यह दिन बेहद खास होने जा रहा है, जिसको लेकर पूरा शेड्यूल तय हो चुका है कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले नवनिर्वाचित चेयरमैन और उसके बाद सभी वार्डों से जीत कर आए पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी बढ़ाएगी राजनीतिक सरगर्मी

इस कार्यक्रम में अहीरवाल के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का मुख्य अतिथि होना इस बात का संकेत है कि शहर के विकास को लेकर नई योजनाएं तैयार हैं:Breaking News

NPA OFF DHR 2

विकास कार्यों को मिलेगी गति: राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम के बाद शहर के रुके हुए विकास कार्यों, सड़कों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था को गति मिलेगी। 1 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर चेयरमैन और विभिन्न वार्डों के पार्षदों के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।Breaking News

 

OATH LATTER

12 जून हो हुआ था नोटिफिकेशन

बता दे नपा धारूहेड़ा में 18 वार्ड मेंबर व चेयरमैन के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे तथा 13 मई को रिजल्ट घोषित किया गया। हालाकि पिछली नपा कार्यकान 17 जून तक था ऐसे में पहले शपथ समारोह नहीं हो सकता था। 12 जून को शपथ को चुनाव विभाग की ओर से नोटिफिकेशन किया गया था। लेकिन राव साहब की ओर से समय नहीं मिलने के चलते अब 1 जुलाई को ये कार्यक्रम तय किया गया है।Breaking News

ajay jangra 5शपथ समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 1 जुलाई को शपथ समारोह किया जाएगा।केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ पूर्व चेयरमैन व अन्य प्रबुद्व जनों को आमंत्रित किया गया है।
अजय जांगडा, चेयरमैन धारूहेड़ा

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now