Breaking News: रेडक्रॉस रेवाड़ी ने निकाली जन जागरूकता रैली

On: June 26, 2026 6:07 PM
Follow Us:
Breaking News: रेडक्रॉस रेवाड़ी ने निकाली जन जागरूकता रैली

Breaking News: रेवाड़ी: रेवाड़ी सहित पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। उपायुक्त (DC) एवं जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन तथा समिति के सचिव बिजेंद्र सौरोत के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को जिले में विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों और रैलियों का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को बाल अपराधों से बचने और ग्रामीणों को नशे की सामाजिक व शारीरिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया।Breaking News

 

रेडक्रॉस कार्यालय से अंबेडकर चौक व बस स्टैंड होते हुए निकाली गई जागरूकता रैली

 

बाल अपराध पर विशेष सत्र: कार्यक्रम के दौरान डीसीपीओ (DCPO) कार्यालय के ओआरडब्ल्यू प्रदीप यादव ने प्रशिक्षुओं को बाल अपराध से जुड़े विभिन्न गंभीर विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि सही समय पर मार्गदर्शन देकर बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।Breaking News

शहर के मुख्य चौकों से गुजरी रैली: जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश की देखरेख में एक विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। प्रवक्ता विजय शर्मा, राजकुमार, कविता सरकार और कुसुम शर्मा के संचालन में यह रैली रेडक्रॉस कार्यालय से शुरू होकर अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, शिव चौक, बाल भवन, गांधी चौक तथा जेल रोड से होते हुए पुनः रेडक्रॉस कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

ये रहे मोजूद: इस मौके पर लावण्या फाउंडेशन से झम्मन सिंह और जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से सतीश कुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, मोती लाल और मनोहर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेBreaking News

Breaking News: रेडक्रॉस रेवाड़ी ने निकाली जन जागरूकता रैली
Breaking News: रेडक्रॉस रेवाड़ी ने निकाली जन जागरूकता रैली

गांव किशनगढ़ बालावास में गूंजा “नशा मुक्ति” का संकल्प

दूसरी तरफ, जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में ग्रामीण अंचल में भी अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के तहत अलख जगाई गई:

किशनगढ़ बालावास में कार्यक्रम: डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार जिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा गांव किशनगढ़ बालावास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।Breaking News

मनोवैज्ञानिक ने दी सलाह: कार्यक्रम में पहुंचीं मनोवैज्ञानिक संदीपा अरोड़ा ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के कारण टूटने वाले परिवारों और स्वास्थ्य के नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने सभी को एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सरपंच की मौजूदगी में ली शपथ: इस अवसर पर गांव की सरपंच कुसुमलता, काउंसलर पूनम यादव, नर्स पूनम और दीपक की उपस्थिति में समस्त ग्रामीणों ने एकजुट होकर जीवन में कभी भी नशा न करने और गांव को नशामुक्त रखने की सामूहिक शपथ ली।Breaking News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now