
Rewari News : जहां एक ओर हरियाणा पुलिस लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाल रही है, वहीं दूसरी ओर इसी रैली में कई पुलिसकर्मी खुद नियमों की अनदेखी करते नजर आए। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे बुनियादी सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे आमजन में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली।Rewari News
शहर में निकाली गई इस जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। रैली के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान विभिन्न वाहनों पर सवार होकर स्लोगन और बैनरों के साथ चलते दिखे। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कई बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने हेलमेट नहीं पहना था और कुछ कारों में सवार अधिकारी सीट बेल्ट लगाए बिना नजर आए।Rewari News
इस विरोधाभास को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए कि जब नियम लागू करने वाले ही पालन नहीं करेंगे तो आम जनता को कैसे प्रेरित किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी इस रैली की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें नियम उल्लंघन साफ तौर पर देखा जा सकता है।Rewari News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल
चलाए जा रहे अभियान की मंशा भले ही अच्छी हो, लेकिन इसकी विश्वसनीयता तभी बन सकती है जब कानून के रक्षक खुद उदाहरण पेश करें। आम लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में पुलिसकर्मियों को भी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि यह संदेश प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचे।
ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता
