Dharuhera Local News: धारूहेड़ा, 25 जून: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा (Dharuhera) के बस स्टैंड की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी (Haryana Roadways) द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए अवैध कब्जाधारियों को 7 दिनों के भीतर स्वतः ही कब्जा हटाने का अंतिम समय दिया गया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सात दिन का दिया अल्टीमेटम
हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक (GM) निरंजन शर्मा ने बताया कि धारूहेड़ा बस स्टैंड की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा किया हुआ है, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी है। विभाग द्वारा इन सभी अवैध कब्जाधारियों को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है कि वे आगामी 7 दिनों के अंदर अपना कब्जा खुद हटा लें।
कब्जा हटाने में आने वाला खर्च भी कब्जाधारियों से ही वसूलेगा विभाग
रोडवेज विभाग ने इस बार अतिक्रमण करने वालों पर न केवल कानूनी बल्कि आर्थिक शिकंजा कसने की भी तैयारी कर ली है। जीएम निरंजन शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि कब्जाधारियों ने 7 दिन में जगह खाली नहीं की, तो रोडवेज विभाग पुलिस बल और जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा।
इतना ही नहीं यह भी कहा कि इस तोड़फोड़ और कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान जो भी प्रशासनिक या मशीनी लागत (खर्चा) आएगी, उसकी समस्त वसूली उन्हीं अवैध कब्जा करने वाले लोगों से की जाएगी।Dharuhera Local News
नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू
बस स्टैंड की जर्जर हालत और उसके निर्माण को लेकर हरियाणा मानव अधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सहित संबंधित विभागों से बार-बार शिकायत करने के बाद विभाग की नींद टूटी थी। वर्ष 2021 में बिल्डिंग को तोड़ने का आदेश जारी हुआ और अब नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा साइट प्लान तैयार कर, यहीं बस स्टैंड की बिल्डिंग बनाने का काम जारी है। लेकिन फिलहाल काफी लोगो बस स्टेंड की जमीन पर व अवैध कबजे किए हुए है। इसी को लेक विभाग ने कब्जा धारको को नोटिस दिए गए है।











