धारूहेड़ा : NH 48 पर मालपुरा के पास दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला

On: June 22, 2026 5:46 PM
Follow Us:
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर धारूहेड़ा में मालपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा

धारूहेड़ा (Best24News): दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर (NH 48 Dharuhera) धारूहेड़ा में मालपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार 45 वर्षीय व्यक्ति को  कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर वाहन सहित फरार हो गया।

घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना (Dharuehra Police) पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

कापड़ीवास से काम निपटाकर लौट रहे थे ओमप्रकाश
धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 पुलिस बताया कि मृतक की पहचान धारूहेड़ा के खलियावास मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार शाम को ओमप्रकाश अपनी साइकिल पर सवार होकर किसी काम से कापड़ीवास गए हुए थे।

जब वह रविवार देर शाम काम निपटाकर साइकिल से वापस धारूहेड़ा की ओर लौट रहे थे, तभी मालपुरा (NH 48 Accident) के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज गति के ट्रक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मामला दर्ज
ट्रक की टक्कर लगते ही ओमप्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को धारूहेड़ा के अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने सोमवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

मामला दर्ज: परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की मदद से ट्रक की तलाश में जुट गई है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें