Dharuhera Newsधारूहेड़ा : श्री श्याम सेवा परिवार एवं समस्त श्यामप्रेमी मंडली के तत्वावधान में खाटूवाले श्याम बाबा का विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया आयोजन में मुख्य अतिथि नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा व हरियाणा टूरिज्म पूर्व अध्यक्ष राव इंद्रपाल मौजूद रहे। Dharuhera News
दीप प्रज्जवलित कर दिया शुभारंभ: खाटू श्याम जागरण का धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा व हरियाणा टूरिज्म पूर्व चेयरमैन राव इंद्रपाल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

हर साल होता है श्याम जागरण
जागरण में आमंत्रित कलाकारों ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा।आयोजकों ने बताया कि खाटू श्याम बाबा को कलियुग में आस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है इसी आस्था के चलते हर वर्ष क्षेत्र में ऐसे धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है। Dharuhera News
भंडारे में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की कामना की। इस मोके पर विकास शर्मा, अमित यादव, अमन राव, महिपाल रंगा ,मोनू,सोनू, जितेंद्र, विजय सेन, मोंटी रंगा मौजूद रहे। Dharuhera News












