Rewari News: रेवाड़ी में नीट परीक्षा से पहले प्रशासन एक्टिव मोड में दिख रहा है। डीसी के द्वारा तमाम मीटिंग किए जा रहे हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और अच्छे से संपन्न कराई जा सके। जिला में इस बार 3937 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे इसके लिए 12 केंद्र बनाया गया है और इन सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
रेवाड़ी डीसी ने दिया सख्त निर्देश
परीक्षा को लेकर रेवाड़ी डीसी ने सख्त निर्देश जारी किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक किया और इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आप आपस में तालमेल बनाकर काम करें। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह का गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर किसी ने अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान तमाम तरह की निगरानी परीक्षा केंद्रों पर रखी जाएगी।
इन चीजों पर रहेगा प्रबंध
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि कुछ चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है इन चीजों को लेकर गलती से भी परीक्षा हॉल के अंदर नहीं जाना है वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
DC ने कहा कि आपके मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, स्मार्ट वॉच,केलकुलेटर,पेनड्राइव जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर किसी भी हाल में एग्जाम सेंटर तक नहीं आना है। एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह की ज्वेलरी भी पहनकर नहीं आनी है। अभ्यर्थियों को NTA के द्वारा बनाए गए सभी नियमों का ध्यान हर हाल में रखना होगा वरना एग्जाम सेंटर पर आने के बाद भी एंट्री नहीं मिलेगी।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
डीसी अभिषेक मीणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाए ताकि एग्जाम में किसी भी तरह की परेशानी ना हो पाए। पिछली बार पेपर लीक होने के बाद इस बार सरकार के द्वारा बेहद कड़ी निगरानी रखी गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।













