Rewari News: रेवाड़ी के राजनीति में एक नया बवाल देखने को मिल रहा है।कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक दीपिका यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और वीडियो शेयर होने के बाद राजनीति गरमा गई है।
वीडियो पोस्ट के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल
दीपिका यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी और कुछ स्थानीय नेताओं पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही हंगामा मच गया वह दीपिका ने भाजपा से जुड़े लोगों पर इस वीडियो को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को अपने व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार को लेकर जवाबदेह होना चाहिए। वहीं भाजपा समर्थकों ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उनका विरोध किया है।
महिला का वीडियो भी आया सामने
विवाद के बीच उस महिला का पक्ष भी सामने आया, जिसका नाम सोशल मीडिया चर्चाओं में जोड़ा जा रहा है। महिला ने वीडियो जारी कर कहा कि किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी को राजनीतिक हथियार बनाना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए किसी परिवार या व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना गलत परंपरा को बढ़ावा देता है।
महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सामग्री को लेकर चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों में तथ्यों की पुष्टि किए बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
जिला परिषद चेयरमैन ने दर्ज कराई शिकायत
मामले में रेवाड़ी जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वायरल सामग्री को लेकर पुलिस से शिकायत किए जाने की जानकारी दी। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे कुछ दावे और तस्वीरें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से फैलाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राजनीतिक बयानबाजी के बीच जनता की नजर
रेवाड़ी में यह मुद्दा अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का केंद्र बन चुका है। एक ओर विपक्ष सरकार और भाजपा नेताओं पर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी ओर भाजपा इस पूरे मामले को राजनीतिक एजेंडा बताकर खारिज कर रही है।
फिलहाल इस विवाद ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में जांच और संबंधित पक्षों के बयानों के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। तब तक रेवाड़ी की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस घटनाक्रम पर बनी हुई है।












