इंतजार खत्म: इस दिन हो सकता है धारूहेड़ा में शपथ समारोह

On: June 16, 2026 5:37 PM
Follow Us:
इंतजार खत्म: इस दिन हो सकता है धारूहेड़ा में शपथ समारोह

धारूहेड़ा। धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के परिणाम आने के 32 दिन बाद आखिरकार नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आधिकारिक रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 12 जून को अधिसूचना जारी करते हुए चेयरमैन अजय जांगड़ा तथा 18 पार्षदों को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही अब शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और नए नगर निकाय के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

बता दे कि निकाय चुनावों के साथ ही 10 मई को धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए भी मतदान कराया गया था। हालांकि नगर पालिका के मौजूदा कार्यकाल की अवधि 17 जून को समाप्त होनी है।

 

इसी कारण निर्वाचन आयोग की ओर से परिणाम घोषित होने के बाद भी निर्वाचित प्रतिनिधियों की अधिसूचना जारी करने में समय लगा। अब अधिसूचना जारी होने के बाद नव निर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

चेयरमैन ने भेजा लेटर: धारूह़ेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक और सांसद को पत्र भेजा गया है। 17 जून के बाद प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से समय मिलने पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

शपथ को लेकर चर्चाए शुरू: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इस अधिसूचना के साथ ही धारूहेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष व वार्ड मेंबरो के शपथ को लेकर औपचारिक मान्यता मिल गई है। हांलाकि रेवाड़ी व धारूहेड़ा में नपा के चुनाव 10 मई को हुई थे। दोनो ही जगह 13 मई केा मतगणना की गई थी। रेवाड़ी में जहां शपथ हो चुकी है वही धारूहेड़ा में  नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

 

 

WINNER WARD MEMBER DHARUHERA
WINNER WARD MEMBER DHARUHERA

जानिए क्या है नियम: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है इसके बाद उपायुक्त को ओर से सांसद से सलाह करके तिथि तय की जाती है। धारूहेड़ा में 17 जून का 2020 से 2025 का  कार्याकाल है ऐसे में 18 जून के बाद यानि एक सप्ताह के अंदर कभी शपथ् दिलाई जा सकती है।Haryana Government issues notification

जानिए कौन कौन लेगे शपथ’

चेयरमैन अजय जांगडा
1 कविता बुधवार
2 देवेंद्र शमा
3 त्रिलोक धारीवाल
4 निहाल रंगा
5 गोपाल
6 कृष्णा देवी
7 मोनिका
8 अमन जेलदार
9 रजंन
10 अमित
11 रीना रानी
12 धर्मबीर

13 प्रिया
14 अनिल
15 किरण सैनी
16 मनीषा सैनी
17 मंशा सैनी
18 सुमित्रा देवी

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now