Rohtak Model Town fire incident: रोहतक: हरियाणा के रोहतक के मॉडल टाउन में 9 जून को हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जूते के शोरूम में लगी भीषण आग से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। Rohtak Model Town fire incident
साथ ही अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर भी उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।Rohtak Model Town fire incident
बता दे कि 9 जून को रोहतक के मॉडल टाउन में दर्दनाक अग्निकाड में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान हो गया था।
10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया’: हरियाण के रोहतक में हुए दुखद हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सोमवार को हादसे वाले स्थान पर आए तथा हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान कियाRohtak Model Town fire incident
मुख्यमंत्री ने हादसे से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। इसके अलावा हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दुकानों के नुकसान की भरपाई के लिए 5 लाख रुपये प्रति दुकान सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।Rohtak Model Town fire incident
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रेहड़ी-फड़ी संचालकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार द्वारा घोषित यह राहत प्रभावित परिवारों और कारोबारियों को कठिन समय में सहारा प्रदान करेंगी
मुआवजा बढाने का दिया आश्वासन: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, “सरकार द्वारा गठित जांच समिति घटना के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन कर रही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मुआवजे और अन्य राहत उपायों पर भी विचार किया जाएगा.” इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।













