Dharuhera: 14 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार हुए दो भाई, पुलिस जांच में जुटी

On: September 11, 2026 4:52 PM
Follow Us:
THANA DHARUHERA

Dharuhera: धारूहेड़ा : एक ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनी से जुड़े बड़े गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी की फ्रेंचाइजी संभाल रहे दो सगे भाई करीब 14.04 लाख रुपये मूल्य के 101 पार्सल लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पार्सलों में मोबाइल फोन सहित अन्य महंगे सामान शामिल थे।

 

धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि कंपनी ऑनलाइन ऑर्डर किए गए उत्पादों की डिलीवरी का कार्य करती है। रेवाड़ी से सीलबंद 101 पार्सल धारूहेड़ा शाखा में भेजे गए थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी संचालक ने रिसीव तो कर लिया, लेकिन उन्हें कंपनी के सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया।

 

नियमानुसार यदि पार्सलों की डिलीवरी नहीं हो पाती तो उन्हें वापस हब भेजा जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दो दिन तक पार्सलों की स्थिति सिस्टम पर अपडेट नहीं होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

 

 

जब पार्सलों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने पहले टालमटोल की और बाद में अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। आरोप है कि आरोपी के साथ उसका भाई भी इस कार्य में शामिल था और दोनों फिलहाल फरार हैं। कंपनी की शाखा भी बंद पड़ी मिली है।

 

शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित रिकॉर्ड तथा सीसीटीवी फुटेज की जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now