Dharuhera News: फदनी में निकाली योग जागरण यात्रा

On: June 9, 2026 4:46 PM
Follow Us:
योगशाला फदनी में आयुष योग सहायक पिंकी यादव ने बच्चों को योगशाला में योग करवाने के बाद योग जागरण यात्रा करवाई

Dharuhera News: धारूहेड़ा: योग विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में रेवाड़ी के गांव और योग शालाओं में आयुष योग सहायकों द्वारा योग जागरण यात्रा करवाई जा रही है। इसी कड़ी में योगशाला फदनी में आयुष योग सहायक पिंकी यादव ने बच्चों को योगशाला में योग करवाने के बाद योग जागरण यात्रा करवाई। जिसमें योगशाला के लगभग 60 बच्चों और मातृ शक्ति ने भाग लिया।

योग सहायक सुबह-शाम योग को बढ़ावा देने और आमजन को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग का प्रचार एवं प्रसार जोर शोर से कर रहे हैं। याेग जागरण यात्रा योगशाला से होते हुए गांव के सभी चौक चौराहा में पहुंची। योग जागरण यात्रा में योग साधकों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां हाथों में लेकर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।Dharuhera News

योगाचार्य राकेश छिल्लर ने बताया योग जागरण यात्रा का उद्देश्य आगामी 21 जून में मनाए जाने वाला बार-बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और योग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना है। योग के समस्त मानव जीवन का कल्याण सुनिश्चित है।योग से हमारा शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक और सामाजिक विकास होता हैDharuhera News

योग साधकों ने ग्रामीणों को नियमित योग् के लिए प्रेरित किया। सभी योग साधकों ने योग करेंगे रोज करेंगे ,घर-घर अलख जगाएंगे सब को योग सिखाएंगे के जयकारों के साथ योग जागरण यात्रा निकाली।

योग जागरण यात्रा में रश्मि दया बसंती अनचाही ओमबत्ती जगदीश तेजराम मास्टर मदन यशिका अंशु डुग्गू भावना ध्रुव नमन हर्ष नितिन राहुल आदि मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now