Cyber Alert : “Auto-Pay और सब्सक्रिप्शन फ्रॉड से रहें सतर्क: SP हेमेंद्र कुमार मीणा

On: June 7, 2026 7:39 PM
Follow Us:
CYBER CRIME

Cyber Alert: कारोना संक्रमण के बाद देश में लेन देन को लेकर डिजिटल क्रा​ति आई है। लेकिन इसके साथ ही साइबर क्राइम में भी तेजी से बढ रहा है। हर दिन शातिर कोइ न कोई नया हथकंडा अपनाकर ठगी कर ही लेते है।Cyber Alert

पुलिस ने जारी की एडवाडरी: रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन को Auto-Pay, सब्सक्रिप्शन और ऑटो-डेबिट से जुड़े साइबर फ्रॉड को लेकर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिला वासियों से अपील की है कि वे मोबाइल ऐप्स, वेबसाइट्स और ऑनलाइन सेवाओं पर Auto-Pay की सुविधा का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें।Cyber Alert

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि हाल के दिनों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठग लोगों को फर्जी ऐप या वेबसाइट के माध्यम से सब्सक्रिप्शन दिलवाकर उनके बैंक खाते या UPI से ऑटोमैटिक पैसे कटवा लेते हैं। कई बार यूजर्स अनजाने में OTP डालकर या “Allow Auto Debit” पर क्लिक करके खुद ही ठगों को अनुमति दे देते हैं। इसके बाद हर महीने या तय समय पर उनके खाते से पैसे कटते रहते हैं।Cyber Alert

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी ऐप या वेबसाइट को Auto-Pay की अनुमति देने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर जांचें। केवल आधिकारिक और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर ही Auto-Pay सुविधा सक्रिय करें। किसी भी अनजान लिंक, ऑफर या कॉल के झांसे में आकर Auto-Debit की अनुमति न दें।

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नागरिक समय-समय पर अपने बैंक खाते, UPI ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay आदि) और नेट बैंकिंग में जाकर सक्रिय Auto-Pay mandates की जांच करें और अनजान या संदिग्ध mandates को तुरंत बंद करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के खाते से बिना जानकारी के पैसे कट रहे हैं, तो तुरंत संबंधित बैंक को सूचित करें और Auto-Pay mandate को रद्द करवाएं। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को भी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

रेवाड़ी पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि साइबर ठगी की किसी भी स्थिति में नागरिक राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। समय पर की गई सूचना से ठगी की राशि को रोका जा सकता है।

अंत में पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन से अपील की कि वे इस एडवाइजरी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि साइबर ठगों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

 

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी जागरूकता ही साइबर ठगी से सबसे बड़ा बचाव है।”

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now