Dharuhera News: धारूहेड़ा: शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में शामिल भगत सिंह चौक पर बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। शौचालय की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दे नपा की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एजेंसी को सफाई का ठेका दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत नजर आते हैं। केवल कागजो में सफाई हो रही है। आलम यहां तक बार बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।Dharuhera News
दुर्गंंध से लोग परेशान: दुकानदारो का आरोप है शौचालय परिसर में गंदगी फैली रहती है और दुर्गंध के कारण इसका उपयोग करना भी मुश्किल हो जाता है। चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों, दुकानदारों और यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।Dharuhera News
कागजों में सफाई: कागजों में सफाई कार्य नियमित रूप से दिखाया जाता है, जबकि वास्तविक स्थिति बेहद खराब है।दुकानदारों ने नगर पालिका से सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई करवाने की मांग की है।













