रेवाड़ी गौ सेवा प्रमुख ने नंदू गोशाला का किया औचक निरीक्षण

On: June 1, 2026 9:30 AM
Follow Us:
रेवाड़ी गौ सेवा प्रमुख ने नंदू गोशाला का किया औचक निरीक्षण

धारूहेड़ा : नंदू गौशाला में जिला गौ सेवा प्रमुख मनोज कुमार एवं खण्ड कार्यवाह गजेन्द्र ने दौरा किया। इस दौरान गौशाला परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गौ सेवा एवं सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नंदू गौशाला के प्रधान रोहित , धर्म जागरण प्रमुख धर्मपाल , नगर गौ सेवा प्रमुख भगवान सिंह जी, प्रदीप, डॉक्टर सुरेन्द्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला गौ सेवा प्रमुख मनोज ने गौ सेवा को समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए गौशाला के संचालन एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

रेवाड़ी गौ सेवा प्रमुख ने नंदू गोशाला का किया औचक निरीक्षण
रेवाड़ी गौ सेवा प्रमुख ने नंदू गोशाला का किया औचक निरीक्षण

नंदूगोशाला: बता ने जिला प्रशासन की ओर से करीब सात एकड में गरीब नगर में तीन साल पहले नंदूगोशाला स्थापित की गई थी। गौशाला में करीब 800 से ज्यादा गोवशं है। फिलहाल गोवंशो की बढती संख्या के चलते दो नए टीन शेड बनाए गए है। गोशाला मे धारूहेडा व आस पास के लोगो की ओर से आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बैठक के दौरान गौ संरक्षण, गौशाला विकास तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विभिन्न सुझाव साझा किए गए। उपस्थित सदस्यों ने भी गौ सेवा से जुड़े अपने विचार रखे और भविष्य में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी रुचि तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़े समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है।

Dharuhera Vice-Chairman Election: कौन है ये नया चेहरा जिसको मिल गया राव साहब का आशीर्वाद

Dharuhera Vice-Chairman Election: कौन है ये नया चेहरा जिसको मिल गया राव साहब का आशीर्वाद

धारूहेड़ा: नपा में उपचेयरमैन चुनाव को लेकर रोजाना पाषर्द बैठक कर रहे है। पहले कई उपचेयरमैन के दावेचदार राव साहब से आशीर्वाद ले चुके है लेकिन अब एक ऐसे नए चेहरे से राव साहब का आशीर्वाद लिया है जिससे नपा में हलचल मच गई है। इतना ही नहीं पुराने कई उपचेयरमैन के दावेदारों की नींद उड गई है Dharuhera Vice-Chairman Election

बता दे जहां नपा में चेयरमैन अजय जांगडा चुनाव जीत चुकी है अब पार्षदो की निगाहे उपचेयरमैन पर टिकी हुई है। पिछले साल राव इंद्रजीत के आशीर्वाद से अजय जांगडा उपचेयरमैन बने थे जो इस बार चेयरमैन बन चुके है। अब बार नपा में 18 वार्ड हो गए है तथा 9 महिलाएं भी विजेता रही है। कई महिलाएं भी अंदरखाने अपने उपचेयरमैन के दावे पेश करने के उतारू है एक महिला ने बताया कि नो तो वे है कि तथा तीन पुरूषों का समर्थन मिल जाएगा तो इस बार महिला उपचेयरमैन बन सकती है।

ये पार्षद करे चुके है दावे Dharuhera Vice-Chairman Election

इससे पहले नपा मे उपचेयरमैन के लिए वार्ड 1से धर्मबीर यादव, वार्ड 9 ने रंजन यादव, वार्ड से मनोज सैनी की पत्नी किरण सैनी, वार्ड से अनिल कुमार तथा वार्ड 8 से अमन जेलदार उपचेयरमैन के लिए दावे कर रहे है। हालांकि इससे पहले धर्मबीर व रंजन यादव राव साहब से मिल चुके है लेकिन दो दिन पहले वार्ड 8 से अमन जेलदार के राव साहब से मिलने पर दूसरे दावेदारो की नींद उड गई है।Dharuhera Vice-Chairman Election

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

 

WINNER WARD MEMBER DHARUHERA
जानिए किस वार्ड से कौन से पार्षद

वार्ड     नाम

1 कविता बुधवार
2 देवेंद्र शमा
3 त्रिलोक धारीवाल
4 निहाल रंगा
5 गोपाल
6 कृष्णा देवी
7 मोनिका
8 अमन जेलदार
9 रजंन
10 अमित
11 रीना रानी
12 धर्मबीर

13 प्रिया
14 अनिल
15 किरण सैनी
16 मनीषा सैनी
17 मंशा सैनी
18 सुमित्रा देवी

 

कैसे होगा चुनाव: नपा में इस बार 18 पार्षद है इन सभी का मतदान होगा जो पार्षद 10 वोट लेने में सक्ष्म होगा वही उपचेयरमैन बन सकता है। इस बार दोवदार काफी है क्योंकि बार चेयरमैन का चुनाव पार्टी के सिंबल पर लडा गया था इसी को लेकर इस बार उपचेयरमैन का ज्यादा की महत्व बना हुआ है।Dharuhera Vice-Chairman Election

 

ड्यूटी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे दर्दनाक मौत

Bhiwadi News: ड्यूटी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Bhiwadi News: तिजारा क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक सड़क हादसा हो गया जिसमें 26 साल के एक युवक की मौत हो गई। अमन कुमार रोजाना की तरफ फैक्ट्री से कार्य करके लौट रहा था तभी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई जिसमें बाद उनका पूरा परिवार उजड़ गया। अमन की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था अमन 

सामने आई जानकारी के अनुसार रायखेड़ा निवासी अमन कुमार एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत था। शनिवार रात वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से हुआ घायल

टक्कर लगने के बाद अमन सड़क पर गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों से उठाकर अस्पताल में एडमिट कराएं। हालांकि इसके बाद उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोटें ज्यादा गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पुलिस ने शुरू की जांच

हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। पुलिस के द्वारा टक्कर मारने वाले गाड़ी के ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर चिंता जाहिर किया है। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है और हर महीने 2 से 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है।

धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत

Dharuhera News: बेस्टेक सोसायटी RWA के अमित कुमार बने प्रधान

धारूहेड़ा : बेस्टेक सोसायटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। अमित कुमार ने तीन बार प्रधान रहे पूर्व प्रधान मनोज कुमार से 24 मत ज्यादा लेकर जीत दर्ज करवाई। बता दे कि आरडब्ल्यूए के तीन साल के लिए चुनाव हुए है तथा इस बार 5वी वार चुनाव हुए है।Dharuhera News

धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत
धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार

चुनाव अधिकारी सेवानिवृत रेवाडी नपा के ईओ मनोज कुमार ने बताया कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में 254 वोटर है। इस बार छह कार्यकारिणी मेंबर, प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष, सचिव व ज्वाईट सचिव के लिए चुनाव करवाए गए। सभी पदो के लिए 220 मत डाले जिसमें 20 मत कैसिंल हो गए थे।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जानिए किसकों कितने मिले मत: प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में अमित कुमार ने 121 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि पूर्व प्रधान मनोज कुमार को 97 वोट मिले। उपप्रधान पद पर श्रवण कुमार 121 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। सचिव पद पर दवेंद्र यादव ने 125 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर मनीका 123 वोट लेकर विजेता रहीं, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार ने 124 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।Dharuhera News

 

 

कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी मुकाबला रोचक रहा। कार्यकारिणी मेंबरो में संदीप कुमार, नविता धीमान, सुमन देवी, देवानंद, चेतन यादव संदीप कुमार विजयी घोषित किए गए।पूर्व उपप्रधान सरला यादव ने बताया कि पिछले तीन बार मनेाज कुमार प्रधान बनते आ रहे थे।Dharuhera News

धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत
धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत

जनता बदलाव चाहती थी इसी लिए इस बार अमित कुमार व उसकी टीम को जीत दर्ज करवाई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं के समर्थकों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी। पिछले तीन साल की मेहनत रंग लाई है।Dharuhera News

इस मौके पर पूर्व उपप्रधान सरला यादव, सरिता यादव, नरेंद्र यादव, समुंद, अनिल शर्मा, बलवान, डा रोशन लाल, राजबीर यादव, योगेश ने बधाई दी।

धारूहेड़ा में श्रीमद भागवत कथा का समापन, हवन व विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

धारूहेड़ा में श्रीमद भागवत कथा का समापन, हवन व विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

धारूहेड़ा : एमटूके काउंटी सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ विधिवत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस मौके बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने भी कथा स्थल पर पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया और आयोजन की सराहना की। इस मौके पर विधायक ने भी एक गाना गाया

धारूहेड़ा : एमटूके काउंटी सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया।
धारूहेड़ा : एमटूके काउंटी सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया।

कथावाचक गोपाल महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीमद भागवत कथा मनुष्य को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति और सत्संग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचनों का आनंद लिया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कथा के समापन अवसर पर हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

 

धारूहेड़ा : एमटूके काउंटी सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया।
धारूहेड़ा : एमटूके काउंटी सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर सुरेश सैनी, विजेंदर त्यागी, पवन शर्मा, केएम शर्मा, महावीर श्योराण, मोहित, दीक्षित, अजय शर्मा, सतीश, अनिल, सुरेंद्र, अशोक, शत्रुघ्न, पंकज, सुशील और जितेंद्र सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Rewari News: महेश्वरी में छबील लगाकर पिलाया गया नींबू पानी

Rewari News: महेश्वरी में छबील लगाकर पिलाया गया नींबू पानी

Rewari News: धारूहेड़ा: भीषण गर्मी के बीच शिवनगर कॉलोनी महेश्वरी में शनिवार को दुकानदारों द्वारा छबील लगाकर राहगीरों और आमजन को ठंडा नींबू पानी पिलाया गया। सुबह से ही टीम भिवाडी रोड पर ठंडा पानी पिलाने में लगी रही।

दो जगह लगाई छबील: गर्मी के मौसम में लोगो ठंडा पानी पिलाने के लिए दो जगह छबील लगाई गई। पिछले कई दिनो से भीष्ण गर्मी पड रही है। आयोजकों ने बताया कि गर्मी से राहत देने और सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छबील लगाई गई। Rewari News

मानव सेवा का दिया संदेश: लोगों को नींबू पानी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण सोनी, बलवंत, संजय, लाला, नरेश, संदीप, अरविंद, राजेश, अमित, कीर्ति, राहुल और योगेश सहित अनेक दुकानदार भाइयों ने सहयोग किया Rewari News

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें