back to top
Home Haryana News Weather News Haryana Ka Mausam: प्रदेश में इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम...

Haryana Ka Mausam: प्रदेश में इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

प्रदेश में इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
प्रदेश में इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी के वजह से लोग घर से निकलना बंद कर दिए है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। कई जिलों में तो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। रेवाड़ी भिवानी गुरुग्राम सहित कई जिलों में तापमान फिलहाल 44 डिग्री के पार चला गया है।

हीट वेव के चपेट में कई शहर

रेवाड़ी, भिवानी सहित मध्य प्रदेश के कई शहर भयंकर हीट वेव के चपेट में है। सबसे कम तापमान फतेहाबाद का दर्ज किया गया है। राज्य में लगातार भयंकर गर्मी पड़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है।

कब से बदलेगा मौसम (Haryana Ka Mausam)

हालांकि हरियाणा के मौसम में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।

25 तारीख से बदलेगा राज्य का मौसम

हरियाणा के मौसम में 25 तारीख से बदलाव देखने को मिलेगा। 25 तारीख से राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में 25 तारीख के बाद झमाझम बारिश होगी।

इन जिलों में 25 के बाद मौसम में होगा बदलाव

रेवाड़ी भिवानी महेंद्रगढ़ गुरुग्राम सहित कई जिलों में 25 तारीख से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में लगातार चार दिनों तक बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।

आज राज्य में सबसे ज्यादा तापमान

आज हरियाणा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया था। रेवाड़ी भिवानी सहित राज्य के कई जिलों में आज हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। राज्य के तमाम जिलों में भयंकर लू चली। हालांकि 25 तारीख के बाद राज्य के तापमान में बदलाव होगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।