Haryana Transfer News: हरियाणा सरकार के द्वारा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 15 हरियाणा पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और उनके नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राज्यपाल के द्वारा आदेश जारी करके DSP और ASP स्तर के अधिकारियों का तबादला सूची जारी किया गया है। लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है जिनका तबादला किया गया है।
आपको बता दे कि सुरेश कुमार ACP को गुरुग्राम, संदीप कुमार एसीपी सोनीपत और कमलजीत सिंह को भी सोनीपत में ACP के रूप में तैनात किया गया है।
वही रमेश कुमार को बिलासपुर यमुनानगर में DSP के पद पर तैनात किया गया है, जितेश मल्होत्रा को दूसरी बटालियन भोंडसी, सोनू नरवाल को करनाल का DSP नियुक्त किया गया है। वही अमरजीत सिंह और आर्यन चौधरी को TELECOM विभाग में तैनात किया गया है और कपिल कुमार को गुरुग्राम में ACP के पद पर तैनात किया गया है।
तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई पोस्टिंग जॉइंट करने के लिए कहा गया है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह तबादला किया गया है।













