Haryana News: धारूहेड़ा: हरियाणा के जिला रेव़ाड़ी के गांव जाट की बेटी ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। बेटी की सफलता पर महंत स्वामी धीरज गिरी महाराज और आशियाकी के सरपंच तेजपाल उसके घर पहुंचे और परिवार को बधाई देते हुए छात्रा को सम्मानित किया। इस दौरान गांव के गणमान्य लोग और परिजन भी मौजूद रहे।Haryana News
सम्मान समारोह में महंत स्वामी धीरज गिरी महाराज ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। सरपंच तेजपाल ने छात्रा को स्मृति चिन्ह और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।Haryana News
स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चिल्हड़ स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर टॉपर दीपिका और उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। बडे गर्व की बात है रेवाडी की बेटी ने टापर नंबर हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
बिना कोचिंग हासिल की सफलता: दीपिका ने बिना किसी बाहरी कोचिंग के, केवल सेल्फ स्टडी (6-7 घंटे प्रतिदिन) के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने भी फोन पर दीपिका के पिता (जो खुद एक सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं) से बात कर दीपिका को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।










