NH  48  Manesar : मानेसर फ्लाईओवर को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी

On: May 14, 2026 8:16 PM
Follow Us:
NH 48: मानेसर फ्लाईओवर को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी

NH  48  Manesar: दिल्ली जयपुर हाईवे पर NHAI द्वारा मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसी के चलते कई दिनों तक चलने वाले इस निर्माण के दौरान पचगांव चौक से IMT मानेसर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनो के कारण ट्रैफ़िक डायर्वट किया जाएगा।

रूट डायर्वट: बता दें कि जयपुर से IMT मानेसर जाने वाले भारी वाहन पचगांव NH 48 से बाएं KMP होते हुए पटौदी रोड़ उतरकर TCI फ्लाईओवर पटौदी रोड़ से सेक्टर 8 होते हुए IMT मानेसर मे प्रवेश करे।\NH  48  Manesar

 NH 48: मानेसर फ्लाईओवर को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी
NH 48: मानेसर फ्लाईओवर को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी

जयपुर → दिल्ली आने वाले सभी वाहन: मानेसर भीष्म मंदिर के सामने बनी सर्विस रोड का उपयोग करें।

ट्रायल के चलते रूट डायर्वट: बता दे मानेसर के पास एनएचएआइ द्वारा यह एलिवेटेड बनाया जाना है। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रुट डायवर्ट किया गया है। बुधवार को प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने की हिदायत दी गई है।NH  48  Manesar

 

आइएमटी मानेसर से छोटी गाड़ियों को जयपुर की तरफ निकालने की व्यवस्था एचएसआइआइडीसी द्वारा की जाएगी। केएमपी एक्सप्रेस वे के नीचे टूटी सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इससे छोटी गाड़ियों आइएमटी से मोकलवास, खरखड़ी होते हुए आसानी से निकल सकेंगी। मानेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने बताया कि एक दो दिन बाद स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। लोगों से भी अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें ताकि अव्यवस्था न हो।NH  48  Manesar

जयपुर-दिल्ली लाइन को किया बंद: बता दें कि बुधवार देर रात दिल्ली जयपुर हाईवे के जयपुर से दिल्ली लाइन को बंद कर दिया गया था। ट्रायल पूरा होने के बाद दिल्ली से जयपुर लाइन को भी बंद किया जाएगा। इसी को लेकर मानेसर क्षेत्र को नो एंट्री जोन में भी शामिल किया जा चुका है। जाम से बचने के लिए एचएचएआई की ओर से औद्योगिक संस्थानों को भी एडवाइजरी जारी की गई है।

पचगांव चौक से आगे नहीं होगी एंट्री: बता दे ट्रायल के चलते ही बड़े कमर्शियल वाहनों के लिए पचगांव चौक पर बेरिकेडिंग की गई। इन वाहनों को केएमपी एक्सप्रेस वे होते हुए टीसीआई चौक से आइएमटी सेक्टर आठ होते हुए दिल्ली जयपुर हाईवे जाने की सलाह दी गई है। ऐसे ही दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को आइएमटी चौक से आइएमटी होते हुए टीसीआई चौक और केएमपी एक्सप्रेस वे पर भेजा जाएगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now