66 KV Gas insulated Sub-station Project
66 KV Gas insulated Sub-station Project

66 KV Gas insulated Sub-station Project: धारूहेड़ा: लंबे इंतजार के बाद धारूहेड़ा क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। करीब तीन साल से लंबित पड़ी 66 केवी गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन परियोजना को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। बिजली विभाग की ओर से परियोजना को दोबारा गति देते हुए निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के शुरू होने से धारूहेड़ा और आसपास के औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी तथा बार-बार होने वाले फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

बेस्टेक के पास लगाया जा रहा है सब स्टेशन: बता दें कि आधुनिक गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन लगाने का प्रस्ताव 2023 में दिया गया। उस समय इस परियोजन को 2024 तक सिरे चढाना था। लेकिन टैंडर प्रकिया फैल होने के चलते यह अधर में लटका हुआ था। क्योंकि यह परियोजना लंबे समय से चलते अटकी हुई थी। अब टैंडर प्रकिया होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है।

धारूहेडा: गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन परियोजना के चलते शुरू किया काम
धारूहेडा: गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन परियोजना के चलते शुरू किया काम

क्यों पडी जरूरत: बता दें धारूहेड़ा तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। मौजूदा व्यवस्था पर अधिक लोड होने के कारण कई बार ट्रिपिंग और कटौती की समस्या सामने आती रही है। नए 66 केवी गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन के शुरू होने से बिजली ढांचे को मजबूती मिलेगी और आने वाले वर्षों की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। बता दे पारंपरिक सब-स्टेशन की तुलना में यह तकनीक कम जगह में अधिक क्षमता के साथ बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देने में सक्षम मानी जाती है।

टैंडर प्रकिया होने के बाद भूमि पूजन करके काम शुरू कर दिया गया है। एजेसी की ओर जुलाई 2007 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। करीब 37.75 करोड की लगात से ये प्लांट तैयार किया जाएगा।
सोनू यादव, उप मंडल अधिकारी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
धारूहेडा: गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन परियोजना के चलते शुरू किया काम