HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में रेवाड़ी के तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप, बढ़ाया जिले का मान, देखें

On: May 14, 2026 2:40 PM
Follow Us:
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में रेवाड़ी के तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

HBSE 10th Result 2026: लंबे इंतजार के बाद आज HBSE के द्वारा 10वीं परीक्षा ( HBSE 10th result 2026 ) का परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसमें रेवाड़ी के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप 3 में रेवाड़ी के तीन विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें 500 में से 495 अंक मिला है। इन तीनों विद्यार्थियों की इस शानदार प्रदर्शन पर केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले में खुशी देखने को मिल रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दसवीं परीक्षा में रेवाड़ी के छात्रों का जलवा
दसवीं परीक्षा में रेवाड़ी के छात्रों का जलवा

रेवाड़ी के तीन बच्चों ने दसवीं परीक्षा में किया कमाल 

आपको बता दे की रेवाड़ी के शैलेश ( पिता ईश्वर सिंह), बेबी आयशा ( पिता मुकेश कुमार), पायल ( पिता राम अवतार ) ने टॉप किया है। रेवाड़ी के शैलेश को 495 अंक मिले हैं वह टैगोर हाई स्कूल गुरियानी के छात्र हैं। उन्हें गणित में 100 नंबर, सामाजिक विज्ञान में 100 नंबर और अंग्रेजी में 98 नंबर मिले हैं। शैलेश के इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता बेहद खुश हैं।

वही बेबी आयशा भी दूसरे स्थान पर रही है जिन्हें 495 अंक मिले हैं। वह सत कबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारूहेड़ा की छात्रा है। बता दे की बेबी आयशा को अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा में 100-100 अंक प्राप्त हुए हैं। आयशा का रिजल्ट जारी होने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

तीसरे नंबर पर रेवाड़ी की पायल रही है जो नोबेल देव पब्लिक स्कूल नंदरामपुर बास की छात्रा है। उन्हें 495 अंक मिले हैं। पायल को भी अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक हासिल हुए हैं।

 स्कूल प्रबंधन ने जताई खुशी 

विद्यार्थियों के सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई है। वही माता-पिता और पूरे परिवार में भी खुशी देखने को मिल रहा है।

हालांकि इस बार हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट पिछले 3 साल के तुलना में बेहद खराब रहा है। पहले नंबर पर इस बार चरखी दादरी जिले ने कमाल किया है वह दूसरे नंबर पर इस बार जींद जिला रहा है और तीसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now