HomePolitical NewsElection news: धारूहेड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार, PHC अब...

Election news: धारूहेड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार, PHC अब बनेगा CHC*

Election news: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मंगलवार को धारूहेड़ा में दो जगह कार्यक्रम किए। दोनों ही जगह जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि धारूहेड़ा से अजय जांगड़ा भाजपा चैयरमेन प्रत्याशी और वार्ड पार्षदों को भारी बहुमत से जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्य तेजी से होंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ भी सीधे लोगों तक पहुंचेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने मतदाताओं से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशीयों को विजयी बनाने अपील की। प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से हमारी सरकार ने मात्र डेढ़ साल में 63 संकल्पों को पूरा किया है। जबकि शेष संकल्पों पर तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है और अब नगर निगम चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को तीन गुना रफ्तार देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 रुपये आर्थिक सहायता राशि पहुंचाने, किसानों की सभी 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने तथा युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां देने जैसे वादों को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों युवाओं को जॉइनिंग लेटर देकर सरकार ने अपने संकल्पों को ईमानदारी से पूरा किया है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

*धारूहेड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार, PHC अब बनेगा CHC*
धारूहेड़ा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इस फैसले से क्षेत्रवासियों को बेहतर और विस्तृत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
CHC बनने के बाद धारूहेड़ा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, प्रसूति सेवाएं, इमरजेंसी इलाज और कई जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों या जिला अस्पतालों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे।
सरकार का यह कदम बढ़ती आबादी और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। आमजन की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए डॉक्टर्स कि कमी को दूर किया गया है।

*स्वास्थ्य सेवाओं पर आमजन का बढ़ा विश्वास*
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। धारूहेड़ा मे ओपीडी 25 हजार के लगभग है वही पुरे जिले कि बात करें तो लगभग 10 लाख ओपीडी साल भर मे हो रही है। इसके साथ ही जाँच के लिए आधुनिक मशीने भी धारूहेड़ा हॉस्पिटल मे आई है। जिले के अस्पतालों में सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और एआई आधारित हेल्थ एटीएम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को दूर करने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि सरकार बनने से पहले जिले में सालभर में करीब ढाई लाख ओपीडी होती थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई है। यह सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में मेहनत और जनता के विश्वास का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य हरियाणा के हर नागरिक तक बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

धारूहेड़ा के विकास को नई गति देने के लिए सरकार ने 12 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से 6-बे वाले आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी, यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा और धारूहेड़ा में बढ़ते आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। यह बस स्टैंड क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित

*धारूहेड़ा को गंदे पानी की समस्या से मिलेगी राहत*

भिवाड़ी से आने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए 32 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट जल्द लगाया जाएगा, जिसमें गंदे पानी का शोधन कर साफ किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों को प्रदूषण और गंदे पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।आरती सिंह राव ने कहा कि भाजपा आज हमारी जरूरत बन गईं हैं l विकास के लिए बीजेपी जरूरी है l आने वाले समय में बीजेपी के सिवाय कुछ भी दिखाई नहीं देता है l बंगाल में जैसे इकतरफ़ा वोटिंग हुई है उसी प्रकार यहां भी वोटिंग करे l हम हवा में बातें नहीं करते वादे पूरे करते हैं l आरती सिंह राव ने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर सुविधाओं और जनकल्याण के लिए भाजपा सरकार की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारकर पूरा करने का काम करती है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह कुछ राज्यों में जनता ने एकजुट होकर अपना समर्थन दिया, उसी तरह यहां भी विकास और स्थिरता के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश और देश के विकास की दिशा भाजपा के नेतृत्व में और मजबूत होगी।इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार, बिमला चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे l

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments