Dharuhera News: धारूहेड़ा: गांव जडथल और रालियावास में मसानी बैराज में साहबी नदी के माध्यम से पहुंच रहे प्रदूषित पानी के समाधान को लेकर सेवानिवृत्त रेंज अफसर कमल सिंह यादव की अगुवाई में रविवार बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने और गंदे पानी के स्थायी समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा।Dharuhera News
जडथल गांव में आयोजित बैठक के दौरान ब्लॉक समिति सदस्य अभिषेक शर्मा, पूर्व सरपंच लालचंद सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल 31 मई को प्रस्तावित पदयात्रा का समर्थन किया। इसके बाद टीम रालियावास गांव पहुंची, जहां सरपंच प्रतिनिधि अशोक यादव, पूर्व सरपंच छबीला राम, नंबरदार बिशन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पदयात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मसानी बैराज प्रदूषित पानी के समाधान को लेकर बैठक, 31 मई को निकलेगी पदयात्रा
31 मई को जीतपुरा से शुरू होगी पदयात्रा: बैठक मे सहमति से यह तय किया 31 मई पदयात्रा तितरपुर, मसानी, डूंगरवास, निखरी, निगानियावास, रालियावास, पचगांव होते हुए जडथल में सुबह 8 बजे पहुंचेगी। दूसरे चरण में यात्रा भटसाना से शुरू होकर करीब 10 गांवों से गुजरते हुए मीरपुर में समाप्त होगी।
स्थाई स्माधान के लिए एकजूट हुए ग्रामीण: आयोजन के तहत पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषित पानी के समाधान और जनजागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस अभियान के जरिए सरकार और प्रशासन तक ग्रामीणों की आवाज पहुंचाई जाएगी, ताकि मसानी बैराज की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। बता दे हस्ताक्षर अभियान 5 अप्रैल को जीतपुरा से शुरू हुआ था।Dharuhera News
धारूहेड़ा: गांव रालियावास में मसानी बैराज में छोडे जा रहे पानी के विरोध में बैठक करते हुए




















