Haryana Crime News: ₹40 के लिए सवारी ने ऑटो ड्राइवर को घोपा चाकू, बेरहमी से कर दी पिटाई

On: April 29, 2026 2:28 PM
Follow Us:

Haryana Crime News: सोनीपत में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यह दिनदहाड़े सवारी ने ऑटो ड्राइवर को मात्र ₹40 के लिए चाकू घोप दिया है। ऑटो ड्राइवर ने जब किराया मांगा तो दो युवकों ने उसे पर हमला कर दिया। कुंडली बॉर्डर से नाथूपुर मोड तक सवारी लेकर पहुंचे ड्राइवर ने जब दो लड़कों से किराया मांगा तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसको चाकू भोंक दिया।

इस वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और सड़क पर गिरकर ऑटो ड्राइवर तड़पता रहा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल सोनीपत लाया गया जहां हालत नाजुक होने पर उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया गया है।

ऑटो चालक 35 वर्षीय अनिल ने बताया की कुंडली सिंधु बॉर्डर से सोनीपत तक ऑटो चलकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके ऑटो में दो लड़के नाथूपुर जाने के लिए बैठे और नाथूपुर गांव के मोड पर जब पहुंचे तो ₹40 किराया अनिल ने उसे मंगा। इसके बाद दोनों भड़क गए और अनिल के साथ मारपीट करने लगे।

हमला करने के बाद दोनों लड़के वहां से भाग गए और अनिल का मोबाइल लेकर भी अपने साथ भाग गए। चाकू लगने के बाद भी अनिल ने हार नहीं मानी उसने किसी का मोबाइल लेकर अपने भाई कुलदीप को फोन किया इसके बाद वह वहां पहुंचा और सोनीपत अस्पताल में अनिल को एडमिट कराया। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now