Rewari Breaking News: रेवाड़ी में शुक्रवार की सुबह ED की रेड पड़ी। ED की टीम ने भडावास गेट के पास कई कंपनी और कारोबारी का काम संभालने वाले KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी में रेड कर दिया। ED के द्वारा कमरे को बंद करके कई घंटे तक अंदर दस्तावेजों का जांच किया गया। आयकर विभाग की टीम मकान के अंदर रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी हुई है।
KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाले CA सतीश के ऑफिस में सुबह 6:00 बजे ED की रेट पड़ गई। दो गाड़ियों से ED की टीम आई और इस दौरान सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे। टीम के द्वारा अंदर प्रवेश करने के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके बाद सभी दस्तावेजों की जांच की गई।
कारोबारीयों में मचा हड़कंप (Rewari Breaking News)
KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी पर जैसे ही ED कीरेड पड़ी वैसे ही कारोबारी में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रेड क्यों पड़ा है। सामने जानकारी के अनुसार ED की रेड के बाद कई कारोबारीयों के राज सामने आ सकते हैं।
परिवर्तन निदेशालय की रेड CA के साथ किसी कंपनी के टैक्स संबंधी मामलों को लेकर भी हो सकती है हालांकि अभी इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।





















