Rewari Railway News: सफर होगा आसान , रेवाड़ी से गुजरने वाली इन ट्रेनों में बढे कोच

On: April 24, 2026 9:25 AM
Follow Us:
सफर होगा आसान , रेवाड़ी से गुजरने वाली इन ट्रेनों में बढे कोच

Rewari Railway News: गर्मी बढ़ने के साथ-साथ रेल यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ने लगी है। इंडियन रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों की परेशानियां दूर करने के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है। रेवाड़ी नारनौल रूट पर सफर करने वाली आदतों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। नारनौल रेवाड़ी रोड पर 1 मई से 31 मई तक कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच जोड़ा जाएगा।

रेलवे के द्वारा 52 जोड़ी ट्रेनों में 132 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है ऐसे मुझे यात्रियों की परेशानियां कम करने के लिए रेलवे के द्वारा एक्स्ट्रा कोच ट्रेनों में जोड़ा जा रहा है।

इंडियन रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नारनौल रूट से गुजरने वाली मदार–रेवाड़ी–मदार (19617/19618) ट्रेन में 5 साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।

रेवाड़ी–फुलेरा–रेवाड़ी (19619/19620, 19621/19622) ट्रेनों में भी 5-5 सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। वहीं फुलेरा–जयपुर–फुलेरा (59629/59630) ट्रेन में 5 जनरल डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

भिवानी–ढेहर का बालाजी–भिवानी (14705/14706) ट्रेन में 3 साधारण श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे, जिससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी।

अजमेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी (12065/12066) में 1 एसी चेयर कार कोच बढ़ाया जाएगा।

दिल्ली सराय रोहिल्ला–उदयपुर सिटी (20473/20474) ट्रेन में 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में कोच बनने से सफर आसान होगा। समर वेकेशन में बड़े पैमाने पर लोग बच्चों के साथ अलग-अलग जगह पर घूमने जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है। हालांकि ट्रेनों में कोच बढ़ाने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और भीड़ की समस्या भी खत्म होगी। रेलवे ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो और ट्रेनों में भी कोच की संख्या बढ़ाया जाएगा।

इंडियन रेलवे के द्वारा सिर्फ छोटी दूरी नहीं बल्कि लंबी दूरी के ट्रेनों में भी कोच की संख्या बढ़ा दी गई है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और सफर भी काफी आसान हो जाएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now