Haryana Weather Alert: गर्मी का टॉर्चर! आज इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

On: April 24, 2026 8:13 AM
Follow Us:
गर्मी का टॉर्चर! आज इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा के तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। आसमान से आग बरस रहा है। दिन पर दिन तापमान में होने वाली बढ़ोतरी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।

आज इन जिलों में चलेंगी गर्म हवाएं

आज हरियाणा के कई जिलों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्म होने लगी है। रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कई जिलों में अगले दो दिनों तक वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के तरफ से आने वाले गर्म हवाओं के वजह से हरियाणा में गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

आज इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट (Haryana Weather Alert)

आज हरियाणा के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। रेवाड़ी हिसार सिरसा अंबाला करनाल कुरुक्षेत्र जींद सहित कई जिलों में आज हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गर्म हवाएं चलेंगी और दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहेंगी। तापमान में अभी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी हालांकि 26 तारीख से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

26 तारीख को बदलेगा राज्य का मौसम

26 तारीख को हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 26 तारीख से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

लगातार बढ़ने वाली गर्मी के वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं और हॉस्पिटलों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील किया है कि गर्मी से बचने के लिए खुद को सूती कपड़ों से ढक कर रखें और अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now