Haryana News: अरावली किसान क्लब रेवाड़ी के प्रतिनिधिमंडल को किया सम्मानित

On: April 12, 2026 9:26 AM
Follow Us:
‘ग्लोबल इम्पैक्ट्स ऑफ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड वेटरनरी इनोवेशंस (GISA-VI 2026)’ के दौरान अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित किया गया

Haryana News: रेवाड़ी: झज्जर स्थित संस्कारम् यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘ग्लोबल इम्पैक्ट्स ऑफ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड वेटरनरी इनोवेशंस (GISA-VI 2026)’ के दौरान अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी (Aravali Kisan Club Rewari)हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं खेल विभाग के कमिश्नर विजय सिंह दहिया (IAS) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. महिपाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।Haryana News

 

भविष्य की रणनीति पर चर्चा: वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक खेती में पशुपालन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और बिना इसके कृषि को पूरी तरह सफल नहीं बनाया जा सकता। एक अच्छी नस्ल के पशु से न केवल किसान की आय में वृद्धि होती है, बल्कि खेती की लागत भी कम होती है और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार आता है। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय मंच का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े संगठनों को आमंत्रित कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।(Aravali Kisan Club Rewari)

‘ग्लोबल इम्पैक्ट्स ऑफ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड वेटरनरी इनोवेशंस (GISA-VI 2026)’ के दौरान अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित किया गया
‘ग्लोबल इम्पैक्ट्स ऑफ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड वेटरनरी इनोवेशंस (GISA-VI 2026)’ के दौरान अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित किया गया

अरावली किसान क्लब की कार्यशैली की भी सराहना: इस मौके पर अरावली किसान क्लब की कार्यशैली की भी सराहना की गई। विभिन्न मंचों और संस्थानों में क्लब की सक्रियता और किसान हितों में किए जा रहे कार्यों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।Haryana News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पशुपालन क्षेत्र में नए आयाम होंगे स्थापित: (Aravali Kisan Club Rewari)आयोजकों ने कहा कि ऐसे संगठनों की भागीदारी से कृषि और पशुपालन क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम के अंत में किसानों से अपील की गई कि वे पशुपालन से जुड़े नवीन शोध और तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।Haryana News

इनकों किया पुरस्कृत: बता दे इस सम्मेलन में किसान रत्न अवार्डी एवं अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला, उपप्रधान महेश कुमार (मोहम्मदपुर), भूपेंद्र सिंह चौधरी और अभिषेक यादव को किसान कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। उनके क्लब पहुचने पर किसानों ने बधाई दी।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

बिजली किल्लत से परेशान महिलाओं ने Rewari DC Office पर काटा बवाल

बिजली किल्लत से परेशान महिलाओं ने Rewari DC Office पर काटा बवाल

Rewari DC Office : रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित राधा कृष्णा सोसायटी ​पिछले तीन दिन ये बिजनी पानी किल्लत से परेशान महिलाओ ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के पास जमकर बवाल काटा। सोसायटीवासियों ने विरोध जताते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी की गंभीर किल्लत है लेकर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

पानी के लिए हाहाकार: गर्मी में एक ओर बिजली नहीं है वही बिजली नहीं होने से लगातार पेयजलापूर्ति नहीं होने से लोग परेशान है। लोगो का कहना है कई बार निगम कर्मियो को बताया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।Rewari DC Office

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पीने का पानी तीन दिन से खरीदकर लाना पड रहा । भीषण गर्मी के पानी नही मिलने व पावर कट से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ओवरलोड बनी समस्या: बिजली किल्लत से परेशान लोगों के बताया कि सोसायटी में लगभग 45 किलोवाट बिजली लोड की जरूरत है, जबकि वर्तमान में मात्र 25 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर ही लगाया गया है। कम क्षमता के कारण बार-बार ओवरलोडिंग हो रहा है और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसको लेकर पिछले दो माह में चार बार शिकायत की जा चुकी है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बडा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग: उपायुक्त कार्यालय पर पहुंची महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि सोसायटी में जल्द उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए तथा नियमित बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। चेतावनी नहीं दी अगर उनकी सुनवाई नहीं हो तो पूरी सोसायटी के लोग बिजली बोर्ड के सामने धरने पर बैठने का मजबूर होंगी।

पटवारियों का काम होगा आसान, सरकार बदलेगी सर्किल

Haryana News: पटवारियों का काम होगा आसान, सरकार बदलेगी सर्किल निर्धारण का तरीका

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में पटवार सर्कल का पुनर्गठन किया जाएगा जिससे पटवारीयों को काफी राहत मिलेगी। पटवारीयों के पक्ष में सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले से पटवारीयों का कार्यभार भी कम हो जाएगा।

बढ़ते कार्यभार को देखते हुए लिया गया निर्णय

राज्य में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के कारण पटवारियों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। भूमि रिकॉर्ड अपडेट करना, नामांतरण मामलों का निपटारा, फसल सर्वेक्षण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में बढ़ोतरी के चलते कई क्षेत्रों में पटवारियों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद सिर्फ पटवारी ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी काफी फायदा होगा। लंबे समय से इसकी मांग भी की जा रही थी जिसे देखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

जिलों से मांगी गई जानकारी

राजस्व विभाग ने सभी जिला प्रशासन से मौजूदा पटवार सर्किलों की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जहां नए सर्किल बनाने या मौजूदा सर्किलों में बदलाव की जरूरत है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नई व्यवस्था की मुख्य बातें

    • एक सामान्य पटवार सर्किल में लगभग 2000 एकड़ कृषि योग्य भूमि शामिल होगी।
    • स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यह सीमा 1500 से 2500 एकड़ तक रखी जा सकेगी।
    • सर्किल निर्धारण में आबादी और राजस्व कार्यों की संख्या को भी महत्व दिया जाएगा।
    • घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छोटे पटवार सर्किल बनाए जा सकते हैं।
    • कम आबादी वाले इलाकों में एक पटवारी के अधीन अधिक भूमि क्षेत्र रखा जा सकेगा।

रेलवे रोड पर एक ही दिन में तीन दुकानों में टूटा ताला, पुलिस पहुंची तो भागे बदमाश

Rewari News: रेलवे रोड पर एक ही दिन में तीन दुकानों में टूटा ताला, पुलिस पहुंची तो भागे बदमाश

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में चोरी की घटनाएं दिनभर दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस के लगातार कोशिश के बाद भी चोरी के घटनाओं पर लगाम लगाना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार की देर रात रेलवे रोड स्थित रेलवे ब्रिज के पास तीन स्पेयर पार्ट्स के दुकानों में चोरों ने ताला तोड़ दिया हालांकि पुलिस को देखकर कर वहां से फरार हो गए।

एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़े

रेलवे ब्रिज के पास स्थित तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों के द्वारा एक-एक करके तीन दुकानों के बाहर के ताले तोड़ दिया जाए हालांकि सेंट्रल लॉक को कर नहीं खोल पाए।

हालांकि जब चोर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे उसी समय पुलिस गस्त कर रही थी और पुलिस को इस घटना की भनक लगी तो तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई हालांकि तब तक कर वहां से भाग गए।

दुकानदारों ने जताई चिंता

दुकानदारों का कहना है कि यदि शटर का मुख्य लॉक भी टूट जाता तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था। सुबह जब दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और टूटे हुए ताले देखकर हैरान रह गए। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं बाजार क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की तलाश के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

इस घटना ने दुकानदारों की परेशानियां बढ़ा दी है। दुकानदारों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटना दोबारा हुई तो परेशानियां बढ़ सकती है।

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Rewari News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Rewari News: गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है। इस व्यवस्था का लाभ रेवाड़ी सहित हरियाणा और राजस्थान के हजारों यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें इन दिनों सीटों की कमी और लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध कराई जा सकें और सफर को सुविधाजनक बनाया जा सके।

इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

रेलवे द्वारा बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर ट्रेन में जून और जुलाई के दौरान अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवाओं में भी निर्धारित अवधि के लिए अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की जाएगी।

तीन अलग-अलग श्रेणियों के कोच होंगे शामिल

रेलवे प्रशासन की ओर से प्रत्येक ट्रेन में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक थर्ड एसी कोच, एक स्लीपर श्रेणी का डिब्बा और एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को होगा लाभ

रेवाड़ी जंक्शन से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से क्षेत्र के यात्रियों को टिकट उपलब्धता में आसानी होगी। रेलवे के इस फैसले से छुट्टियों के मौसम में सफर करने वाले परिवारों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी सुविधा मिलने की संभावना है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और आरक्षण संबंधी जानकारी की जांच अवश्य कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस जिले में आज नहीं चलेगा इंटरनेट, SMS पर भी रोक

Haryana News: इस जिले में आज नहीं चलेगा इंटरनेट, SMS पर भी रोक

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के NIT जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर आज इंटरनेट, एसएमएस को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। आज फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में तोड़फोड़ अभियान शुरू किया जाएगा जिसे देखते हुए सरकार के द्वारा आज 30 तारीख को इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा को बंद कर दिया गया है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

गृह विभाग के द्वारा इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। प्रशासन को खुफिया जानकारी मिली है कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान तनाव उत्पन्न हो सकता है और कुछ उपद्रवी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि आज फरीदाबाद जिले में इंटरनेट व्यवस्था पर रोक लगाई गई है।

क्यों लिया गया है फैसला

सरकार का मानना है कि व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर आदि के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाह फैलाया जा सकता है। इससे भीड़ इकट्ठा हो सकती है इसलिए पहले ही सरकार ने सख्त कदम उठाया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आज 30 तारीख को सुबह 00:30 बजे से लेकर रात के 10:00 तक इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। हालांकि बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़े मैसेज आते रहेंगे इस पर किसी भी तरह का रोक नहीं रहेगा। घर और कार्यालय में जो ब्रॉडबैंड या फिर लाइन इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है उसे पर भी रोक नहीं लगेगा।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now