Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में करनावास के पास वीरवार को कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लग गई। कबाड़ के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही पुलिस और फायरबिग्रेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसमें बावल, रेवाडी, भिवाडी व मानेसर की गाडियां शामिल रही। काफी मशक्त के बाद करीब दो घंटै बाद आग पर काबू पाया गया।Hydrogen train update: हरियाणा में इस दिन से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सामने आई बड़ी अपडेट
20 गाडियों ने आग पर पाया काबू: पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी-बावल रोड पर करनावास के पास कबाड़ी का गोदाम है। गोदाम मालिक कैलाश ने बताया कि गोदाम के पास ही में इंडियन ऑयल का तेल डिपो बना हुआ है। वीरवार दोपहर को अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा। गोदाम मालिक ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने भयकर रूप धारण कर दिया। सूचना पाकर बावल व आसपास से फायरबिग्रेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची।Haryana News
गोदाम मालिक टांकड़ी के रहने वाले कैलाश ने बताया कि शायद शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गोदाम में पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने भयकर रूप धारण कर लिया। धुआं उठता देख पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीमों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से काफी सामान जलकर राख हो गया।IRCTC Tour Package: बेहद कम खर्च में करें दार्जिलिंग की यात्रा, IRCTC लाया है सबसे सस्ता टूर पैकेज, देखें

















