शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: रेवाड़ी कबाड़ गोदाम में लगी भयंकर आग..Video

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH 48 Rewari) स्थित ओढी कट के पास शनिवार को कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने…


रेवाड़ी कबाड़ गोदाम में लगी भयंकर आग
रेवाड़ी कबाड़ गोदाम में लगी भयंकर आग
Google News Follow us on Google

Haryana News: रेवाड़ी जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH 48 Rewari) स्थित ओढी कट के पास शनिवार को कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा कबाड़ और अन्य सामग्री धू-धू कर (Massive Fire in Godam)  जलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा से कुल छह दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया।Haryana News

Advertisement

मची अफरा तफरी: दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गोदाम में कबाड़ सामग्री बड़ी मात्रा में एकत्रित थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती गई और धुआं दूर तक दिखाई देता रहा। तेज लपटों और घने धुएं के बीच दमकल टीमों ने लगातार पानी की बौछारें कर आग को नियंत्रित किया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। Rewari scrap warehouse

आग लगने कारणों नहीं चला पता: स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी। प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp