Govt. College Kharkhara: धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती डा० सुशीला लाम्बा की सेवानिवृत्ति पर भावभिनी विदाई समारोह का अयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्या ज्योति यादव ने डा० लाम्बा को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया गया। ये भी पढें: रेवाड़ी रोहतक हाईवे पर लवारिश मिली थार, लगे है खून के धब्बे!

डा० मुकेश यादव, अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, मीरपुर विश्वविद्यालय द्वारा भी इस अवसर पर पगड़ी पहनाकर डा० लाम्बा को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इसी क्रम में महाविद्यालय के अन्य सदस्यों द्वारा भी महोदया के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उनकी भूरि- भूरि प्रशंसा की व उनके अनुशासन, समयनिष्ठा, परिश्रम, कार्य के प्रति समर्पण, एवं निष्ठापूर्ण कार्यशैली के विषय में चर्चा की गयी।Govt. College Kharkhara

महाविद्यालय के शैक्षणिक सदस्यों की अपने महाविद्यालय की महत्वपूर्ण सदस्य की विदाई पर आंखें नम हो गयी। डॉ० ज्योति यादव के साथ समस्त महाविद्यालय सदस्यों ने इस विदाई अवसर पर उनके परिवार के सभी सदस्यों को डॉ० लाम्बा के कार्यकाल के वीडियो एवं फोटो दिखाकर उनकी कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। ये भी पढें:अप्रैल के पहले दिन बड़ा झटका, 218 रुपए तक बढ़ गए LPG Gas Cylinder के रेट

ये रहे मौजूद’ इस महत्वपूर्ण अवसर पर सेवानिवृत्त डा० लाम्बा के परिजन उनके पति श्री एस० वी० लाम्बा, सेवानिवृत्त कोषागार अधिकारी, उनके देवर श्री विक्रम लाम्बा, देवरानी श्रीमती डॉ० प्रीति लाम्बा, प्राचार्या आर० पी० एस० इंटरनेशनल स्कूल; पुत्र ध्रुव लाम्बा, अधिवक्ता पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, पुत्री कीर्ति लाम्बा, सहायक प्राध्यापक विधि, सुशांत विश्वविद्यालय; दामाद आदित्य रंजन, न्यायाधीश (उत्तर प्रदेश), पुत्र दिव्य लाम्बा, डा० जगदीप, एडवोकेट रीना, सारा एवं अर्जुन उपस्थित रहे।Govt. College Kharkhara

















