11वीं के छात्र ऑनलाइन चुन सकेंगे मनपसंद सब्जेक्ट11वीं के छात्र ऑनलाइन चुन सकेंगे मनपसंद सब्जेक्ट

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं क्लास के छात्रों को शिक्षा विभाग के द्वारा बड़ी राहत दी गई है। शिक्षा विभाग के द्वारा अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन मनपसंद सब्जेक्ट चुनने का मौका दिया जाएगा। अब मनपसंद सब्जेक्ट चुने के लिए उन्हें स्कूलों का चक्कर नहीं लगाना होगा। छात्र सीधे MIS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सब्जेक्ट चुन पाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को इसको लेकर निर्देश जारी किया गया है। जारी किए गए निर्देश में बताया गया है कि MIS पोर्टल पर जल्द से जल्द नए विकल्प उपलब्ध कराया जाए ताकि छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद नए शैक्षणिक सत्र में इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

जानिए कैसे मिलेगी यह सुविधा (Haryana News)

सामने आई जानकारी के अनुसार नए सत्र से दसवीं पास करने वाले विद्यार्थी सीधे पोर्टल पर लॉगिन करके अपना मनपसंद विषय चुन पाएंगे। पहले मनपसंद विषय का चयन करने के लिए छात्रों को स्कूलों का चक्कर लगाना पड़ता था। कई बार तो भीड़ के वजह से उन्हें लंबी लाइन में भी लगना पड़ता था। यहां भीम ऑनलाइन होने से छात्रों का समय और मेहनत बचेगा।

ऑप्शनल सब्जेक्ट का भी मिलेगा ऑप्शन

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत छात्र मेडिकल, नॉन मेडिकल और कॉमर्स जैसे subject का चयन ऑनलाइन कर पाएंगे। इसके साथ ही फिजिकल एजुकेशन को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनने का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो जाएगी और छात्रों को भी काफी राहत मिलेगी। इससे छात्रों पर आने वाला दबाव खत्म होगा और छात्र अपने रुचि के अनुसार सब्जेक्ट का चुनाव कर पाएंगे।

Also Read:Haryana News: हरियाणा के दो बैंकों पर सरकार का एक्शन, शाखाए हुई सील, अकाउंट्स हुए फ्रिज

ऑफलाइन नहीं मिल पाती थी सही जानकारी

शिक्षा विभाग का कहना है कि ऑफलाइन छात्रों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है जिसके कारण वह अपने मनपसंद सब्जेक्ट का चुनाव नहीं कर पाते हैं लेकिन जब यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी तो छात्रों को सही जानकारी मिलेगी। छात्रों के समय और मेहनत में बचत होगी। छात्र आसानी से ऑनलाइन सब्जेक्ट का चुनाव कर पाएंगे।

Also Read:Haryana News: 590 करोड़ के बैंक घोटाले की जांच करेगी CBI , अफसरों पर गिरेगी गाज ?

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •